सोनुवा में माओवादियों ने लगाये बैनर-पोस्टर, जब्त किये गये

Updated at : 22 May 2017 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
सोनुवा में माओवादियों ने लगाये बैनर-पोस्टर, जब्त किये गये

सोनुवा : सोनुवा में शनिवार देर रात नक्सली संगठन भाकपा माओवादी द्वारा कई जगहों पर बैनर व पोस्टर लगा कर 50वीं वर्षगांठ समारोह का आह्वान किया गया. माओवादियों द्वारा सोनुवा के रामचंद्रपोस-जोड़ापोखर चौक, सोनुवा-मदांगजाहिर मार्ग समेत अन्य स्थानों पर पोस्टरबाजी की गयी है. इसकी सूचना मिलते ही रविवार सुबह सोनुवा पुलिस ने सभी बैनरों व […]

विज्ञापन

सोनुवा : सोनुवा में शनिवार देर रात नक्सली संगठन भाकपा माओवादी द्वारा कई जगहों पर बैनर व पोस्टर लगा कर 50वीं वर्षगांठ समारोह का आह्वान किया गया. माओवादियों द्वारा सोनुवा के रामचंद्रपोस-जोड़ापोखर चौक, सोनुवा-मदांगजाहिर मार्ग समेत अन्य स्थानों पर पोस्टरबाजी की गयी है. इसकी सूचना मिलते ही रविवार

सुबह सोनुवा पुलिस ने सभी बैनरों व पोस्टरों को जब्त कर लिया. माओवादी द्वारा लगाये गये पोस्टरों में आत्मसमर्पण करने का विरोध करने, महान ऐतिहासिक नक्सलबाड़ी क्रांतिकारी सशस्त्र किसान आंदोलन की 50वीं वर्षगांठ समारोह को 23 से 29 मई तक मनाने, महान सर्वहारा सांस्कृतिक क्रांति का एलान है, साम्राज्यवादी सामंती कूसंस्कृति को विरोध करें-घृणा करने आदि बातें लिखी गयी थी.

दहशत फैलाने के लिए पोस्टरबाजी : थाना प्रभारी: इस संबंध में सोनुवा थाना प्रभारी रामदयाल मुंडा ने कहा कि दहशत फैलाने के उद्देश्य से इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. कहा नक्सली मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं, जिससे संगठन कमजोर हो रहा है. इस कारण ऐसी घटनाएं अंजाम दी जा रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola