जंग लगी छड़ पर दिया जा रहा प्लास्टर, काम रोकने का िनर्देश

Updated at : 22 May 2017 3:46 AM (IST)
विज्ञापन
जंग लगी छड़ पर दिया जा रहा प्लास्टर, काम रोकने का िनर्देश

जेएलएन कॉलेज. मरम्मत कार्य में हो रहा घटिया मटेरियल का उपयोग कॉलेज के मरम्मत कार्य के निरीक्षण में विधायक को मिली कई खामियां, मुंशी को लगायी फटकार चक्रधरपुर : जेएलएन कॉलेज के जीर्णोद्धार कार्य में बरती जा रही अनियमितता पर विधायक शशिभूषण समाड ने काम बंद करने का निर्देश दिया है. रविवार को कॉलेज के […]

विज्ञापन

जेएलएन कॉलेज. मरम्मत कार्य में हो रहा घटिया मटेरियल का उपयोग

कॉलेज के मरम्मत कार्य के निरीक्षण में विधायक को मिली कई खामियां, मुंशी को लगायी फटकार
चक्रधरपुर : जेएलएन कॉलेज के जीर्णोद्धार कार्य में बरती जा रही अनियमितता पर विधायक शशिभूषण समाड ने काम बंद करने का निर्देश दिया है. रविवार को कॉलेज के जीर्णोद्धार कार्य के औचक निरीक्षण पर पहुंचे विधायक श्री समाड ने कई खामियां पायी. साथ ही कार्य में उपयोग किये जा रहे निम्न स्तरीय मटेरियल पर नाराजगी जताते हुए मुंशी प्रशांत सरकार व रजनीश प्रधान को फटकार भी लगायी. उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से हो रहे कार्य में 25 के बजाय 12 एमएम का मार्बल लगाया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि कॉलेज की भवन का छड़ सड़ चुकी है, लेकिन जीर्णोद्धार में उसी सड़े छड़ के ऊपर प्लास्टर कर दिया जा रहा है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है. छड़ ही सड़ गयी है, तो किस आधार में मरम्मत के लिए प्राक्कलन तैयार किया गया है. इससे साफ पता चलता है कि सिर्फ राशि की बंदरबांट के लिए मरम्मत कार्य कराया जा रहा है. इसकी जांच कर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही सीएम, विधानसभा अध्यक्ष व मुख्य सचिव से इसकी शिकायत की जायेगी. मौके पर पोरेश मंडल, त्रिनाथ महतो आदि
उपस्थित थे.
मजदूरों को नहीं मिल रही न्यूनतम मजदूरी: मरम्मत कार्य में लगे मजदूर नामसी बोदरा, शांति मुर्मू, लक्ष्मी पुरती, पालो बोदरा, जांबी बोदरा, दशमा बारला, रादई बोदरा, सीमा बोदरा, मुक्ता बोदरा, सुरेश प्रधान, शिव शंकर प्रधान, देवा प्रधान, राजेश प्रधान आदि ने आरोप लगाया कि उन्हें न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जा रही है. बताया कि महिला मजदूर को 150 से 160 रुपये व कुली को 200 रुपये प्रति दिन मजदूरी दी जा रही है. इस संबंध में विधायक शशिभूषण समाड ने जिला श्रम अधीक्षक से वार्ता करने की बात कही. कहा कि मजदूरों को किसी तरह की सेफ्टी उपकरण भी नहीं दिये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola