जाति व आवासीय प्रमाण पत्र की अवधि तय करना गलत : गिलुवा

चाईबासा : सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि हजारीबाग में कल मुख्यमंत्री ने प्रमाण पत्रों के संदर्भ में कई घोषणाएं की हैं. आय प्रमाण पत्र के मान्यता की अवधि छह माह से बढ़ा कर एक साल तक कर दिया जाना स्वागत योग्य है. लेकिन जाति व आवासीय […]
चाईबासा : सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि हजारीबाग में कल मुख्यमंत्री ने प्रमाण पत्रों के संदर्भ में कई घोषणाएं की हैं. आय प्रमाण पत्र के मान्यता की अवधि छह माह से बढ़ा कर एक साल तक कर दिया जाना स्वागत योग्य है. लेकिन जाति व आवासीय प्रमाण पत्र की अवधि मात्र तीन साल तक कर देना मेरे हिसाब से सही नहीं है,
क्योंकि जाति कभी बदलती नहीं है. पहले भी जाति प्रमाण पत्र की मान्यता पूरे जीवन भर होती थी. इस पर उपस्थित लोगों की तालियां भी खूब बजीं. जब मुख्यमंत्री रघुवर दास संबोधन करने आये तो सांसद श्री गिलुवा के उक्त आग्रह पर विचार करने की बात कही. उन्होंने कहा कि क्रिमीलेयर को बार-बार चेक करना पड़ता है, जिस कारण यह फैसला लिया गया है. लेकिन इस पर विचार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




