आंधी-पानी ने मचायी तबाही
Updated at : 16 May 2017 4:18 AM (IST)
विज्ञापन

कोल्हान . कई पेड़ व पोल गिरे, आवागमन व बिजली ठप चाईबासा : सोमवार को दोपहर में अचानक आयी आंधी-पानी ने चाईबासा शहर में जमकर तबाही मचायी. जगह-जगह सड़क किनारे पेड़ गिर गये. पेड़ गिरने से कई बिजली पोल तथा ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गया है. जिससे शहर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी. सड़क पर […]
विज्ञापन
कोल्हान . कई पेड़ व पोल गिरे, आवागमन व बिजली ठप
चाईबासा : सोमवार को दोपहर में अचानक आयी आंधी-पानी ने चाईबासा शहर में जमकर तबाही मचायी. जगह-जगह सड़क किनारे पेड़ गिर गये. पेड़ गिरने से कई बिजली पोल तथा ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गया है. जिससे शहर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी. सड़क पर पेड़ व पोल गिरने से वाहनों का आवगमन भी प्रभावित हुआ.
चाईबासा-भरभरिया मार्ग हुआ ठप
सोमवार की दोपहर लगभग दो बजे अचानक तेज हवा के साथ अांधी-पानी से कई जगह कमजोर पेड़ उखड़ गये. शंभु मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ की बड़ी टहनी टूट कर गिर जाने से चाईबासा-भरभरिया मार्ग अवरुद्ध हो गया. वहीं पेड़ की टहनी की चपेट में आने से एक पैशन प्लस बाइक, एक बिजली का खंभा, एक सोलर लाइट व एक मकान के खपरैल की छत क्षतिग्रस्त हो गयी.
ट्रांसफॉर्मर समेत सात बिजली पोल टूटे
आंधी-तूफान से पेड़ की टहनी गिरने से कॉमर्स कॉलेज के मुख्य गेट के पास स्थित ट्रांसफार्मर समेत कुल सात पोल टूट गये. चाईबासा-झींकपानी मुख्य मार्ग पर रुंगटा गार्डेन के पास एक इमली के पेड़ की टहनी टूट कर गिर पड़ी थी. जिसे मार्ग पूरी तरह से अवरोध हो गया था. आंधी पानी के कारण बिजली पोल व तार टूटने से पूरे चाईबासा की बिजली देर रात तक गुल रही. शाम 6 बजे तक सड़क पर गिरे पेड़ों को काट कर हटाने तथा बिजली पोल को लगाने का कार्य शुरू नहीं हो पाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




