संबद्धता प्राप्त कॉलेजों में होगी जमीन के कागजात की जांच

Updated at : 15 May 2017 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
संबद्धता प्राप्त कॉलेजों में होगी जमीन के कागजात की जांच

एफिलिएशन कमेटी की बैठक से पूर्व सारी प्रक्रिया की जायेगी पूरी चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी संबद्धता प्राप्त डिग्री कॉलेजों की जमीन के कागजात की जांच की जायेगी. इसके बाद ही आगामी सत्र के एफिलिएशन देने पर निर्णय लिया जायेगा. कुछ कॉलेजों से संबंधित कागजात सही नहीं होने के बावजूद उन्हें […]

विज्ञापन

एफिलिएशन कमेटी की बैठक से पूर्व सारी प्रक्रिया की जायेगी पूरी

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी संबद्धता प्राप्त डिग्री कॉलेजों की जमीन के कागजात की जांच की जायेगी. इसके बाद ही आगामी सत्र के एफिलिएशन देने पर निर्णय लिया जायेगा. कुछ कॉलेजों से संबंधित कागजात सही नहीं होने के बावजूद उन्हें लगातार एफिलिएशन मिल रहा है. कॉलेज के नाम से जबतक जमीन के कागजात नहीं होंगे, तबतक एफिलिएशन पर रोक रहेगी. विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कई कॉलेज, विवि को जमीन के कागजात दुरुस्त कराने का आश्वासन देते आ रहे हैं, लेकिन कागजात अब तक ठीक नहीं कराया है. अत: इस बार एफिलिएशन कमेटी की बैठक से पूर्व ही उन्हें अपने कागजात को ठीक करना होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola