चाईबासा : किशोरों के विवाद में दो संप्रदाय में पथराव, चलीं गोलियां
Updated at : 09 May 2017 6:22 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : किशोरों के बीच हुए विवाद में सोमवार की रात ग्वाला पट्टी व बरकंदाजटोली में रहनेवाले दो संप्रदाय के लोग भिड़ गये. दोनों ओर से पथराव हुए. वहीं गोली भी चली, जो बरकंदाजटोली निवासी एक युवक के पैर में जा लगी. उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रवाना कर दिया गया है. वहीं, पत्थरबाजी […]
विज्ञापन
चाईबासा : किशोरों के बीच हुए विवाद में सोमवार की रात ग्वाला पट्टी व बरकंदाजटोली में रहनेवाले दो संप्रदाय के लोग भिड़ गये. दोनों ओर से पथराव हुए. वहीं गोली भी चली, जो बरकंदाजटोली निवासी एक युवक के पैर में जा लगी. उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रवाना कर दिया गया है.
वहीं, पत्थरबाजी में दोनों ओर से कई लोग घायल हुए. मुफ्फसिल थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह के सिर में भी चोट लगी है. जबकि सदर थाने के एसआइ नरेंद्र सिंह को पैर व पेट में पत्थर से चोट लगी है. कई अन्य पुलिस कर्मियों भी घायल हुए हैं. पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा. आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों पक्षों के लोग शांत हुए. वहीं, क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गयी है.
तीन दिनों से चल रहा था विवाद : बताया जा रहा है कि ग्वाला पट्टी व बरकंदाजटोली के युवकों के बीच तीन दिनों से तनाव चल रहा था. सोमवार को ग्वाला पट्टी के दो युवक पुलिस लाइन की ओर से बाइक से लौट रहे थे.
इसी दौरान बरकंदाजटोली में रहनेवाले दूसरे संप्रदाय के युवकों ने उनका पीछा किया व दोनों पर ब्लेड से हमला कर दिया. दोनों युवकों की पिटाई भी की गयी. किसी तरह वहां से भाग कर दोनों युवक ग्वालपट्टी पहुंचे और लोगों को जानकारी दी. इसके बाद ग्वाला पट्टी के युवक एकजुट होने लगे. इसके बाद दोनों गुटों में पत्थरबाजी होने लगी.
दो गुटों में मारपीट की सूचना थी. फायरिंग चलाने की सूचना है. क्षेत्र में 144 लगा दिया गया है, मामला कंट्रोल में है. मामले की जांच हो रही है.
दीपू कुमार, एसडीओ, सदर चाईबासा
दो गुटों के विवाद को सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की गयी. हालात पर काबू पा लिया गया है.
प्रकाश सोय, डीएसपी, चाईबासा सदर
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




