बड़ाजामदा पुलिस ने हत्यारोपी दामाद को किया गिरफ्तार

Updated at : 09 May 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
बड़ाजामदा पुलिस ने हत्यारोपी दामाद को किया गिरफ्तार

बेरोजगार दामाद सुनिया मार्ली ससुराल पर था आश्रित घटना के समय दामाद व ससुर नशे में थे बड़ा बालजोड़ी अपनी पत्नी को लेने आया था सुनिया नोवामुंडी/गुवा : बड़ाजामदा ओपी के बड़ा बालजोड़ी गांव में आपसी विवाद में दामाद सुनिया मार्ली ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने ससुर रेंषो पुरती (50) की हत्या कर दी. […]

विज्ञापन

बेरोजगार दामाद सुनिया मार्ली ससुराल पर था आश्रित

घटना के समय दामाद व ससुर नशे में थे
बड़ा बालजोड़ी अपनी पत्नी को लेने आया था सुनिया
नोवामुंडी/गुवा : बड़ाजामदा ओपी के बड़ा बालजोड़ी गांव में आपसी विवाद में दामाद सुनिया मार्ली ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने ससुर रेंषो पुरती (50) की हत्या कर दी.
हालांकि आरोपी दामाद सुनिया मार्ली को बड़ाजामदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है.
घटना रविवार की रात की बतायी जा रही है. घायलावस्था में सोमवार की दोपहर ससुर को बड़ाजामदा अस्पताल ले जाया जा रहा था. रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया. बताया जाता है कि दामाद सुनिया मार्ली अपने गांव आड़िका में रहता था. जबकि पत्नी मायके बड़ा बालजोड़ी में रहती थी.
ससुराल से पत्नी को लाने सुनिया बड़ाबालजोड़ी गया था. दामाद बेरोजगार था व पत्नी का भरण-पोषण भी नहीं कर पाता था. जिसके कारण वह पूरी तरह ससुराल पर आश्रित था. रविवार को दामाद ससुराल पहुंचा था. यहां दामाद व ससुर नशे में थे. ससुर ने परिवार चलाने के लिए दामाद को रोजगार करने के लिए कहा. इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया. गुस्से में आकर रात के समय दामाद ने कुल्हाड़ी से ससुर पर हमला कर दिया. जिससे ससुर को सिर, पीठ, चेहरा पर गहरे जख्म हो गये.
रातभर ससुर जख्मी अवस्था में दर्द से कराहता रहा. कोई इलाज कराने के लिए आगे नहीं आया. सुबह होने पर घटना की सूचना बड़ाजामदा ओपी को दी गयी. पुलिस ने दोपहर को घायल रेंषो पुरती को देखने बड़ाबालजोड़ी गांव पहुंची. बेहोशी की हालात में उसे अस्पताल लाया गया. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद लाश को जब्त कर पुलिस ने पोस्टमाटम के पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola