झारखंड के कोयला नगरी में 'अपराजिता' सम्मान समारोह': शाम में जुटेगा दिग्गजों का जमावड़ा

Published by : Sameer Oraon Updated At : 29 Mar 2026 6:39 PM

विज्ञापन

अपराजिता सम्मान समारोह में शामिल होने वाले कलाकार

Aparajita Samman 2026: प्रभात खबर 'अपराजिता सम्मान' का आज धनबाद में भव्य आयोजन होने जा रहा है. संस्थान का उद्देश्य उन महिलाओं को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपनी मेहनत से समाज की तस्वीर बदली है. शंभू शिखर, अमित शुक्ला और पद्मिनी शर्मा दर्शकों को मनोरंजन करेंगे. पढ़ें हमारी यह विशेष रिपोर्ट.

विज्ञापन

Aparajita Samman 2026, धनबाद (शोभित रंजन): समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से, ‘प्रभात खबर’ का प्रतिष्ठित ‘अपराजिता सम्मान समारोह’ इस बार खास अंदाज में आयोजित हो रहा है. रविवार शाम 6 बजे, कोयला नगर कम्युनिटी सेंटर में इस भव्य कार्यक्रम का आगाज होगा. इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, वहीं हास्य कवियों की शानदार प्रस्तुति शाम को और भी खुशनुमा बनाएगी.

महिला सशक्तीकरण को मिलेगा मंच

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को सम्मान देना है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है. ‘अपराजिता’ सम्मान के जरिए उनके साहस, संघर्ष और उपलब्धियों को एक बड़ा मंच प्रदान किया जा रहा है. प्रभात खबर द्वारा बिहार, झारखंड और बंगाल के कई शहरों में इस गरिमामयी आयोजन की परंपरा लंबे समय से जारी है.

Also Read: क्या कम हो जाएंगी झारखंड की ST सीटें? परिसीमन के खौफ से गरमाई सियासत, पक्ष-विपक्ष दोनों ने जताई चिंता

हास्य संध्या में गूंजेगी हंसी

सम्मान समारोह के बाद, एक विशेष हास्य संध्या का आयोजन किया जाएगा. इसमें देश के विख्यात कवि शंभू शिखर, अमित शुक्ला और पद्मिनी शर्मा अपनी रचनाओं से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे. तीनों कवि अपनी सधी और शालीन प्रस्तुति से श्रोताओं को गुदगुदाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

क्या बोले कलाकार?

धनबाद पहुंचे हास्य कवि शंभू शिखर ने कहा कि, बिहार और झारखंड की सांस्कृतिक जड़ें एक ही हैं. उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडी में बढ़ती अश्लीलता पर चिंता जताते हुए कहा कि, असली कला वही है जिसे पूरा परिवार साथ बैठकर देख सके. वहीं कवयित्री पद्मिनी शर्मा ने साहित्य को मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताया और कवि अमित शुक्ला ने धनबाद को सांस्कृतिक रूप से समृद्ध नगरी करार दिया.

विकास और संस्कृति का संतुलन

तीनों कलाकारों ने माना कि, धनबाद तेजी से विकास कर रहा है लेकिन यहाँ एयरपोर्ट और बेहतर ट्रैफिक जैसी बुनियादी सुविधाओं की अभी भी दरकार है. उन्होंने जोर दिया कि, भौतिक विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक पहचान को बचाए रखना बेहद जरूरी है.

Also Read: खजूर की डालियों के साथ मसीही समुदाय ने निकाली शोभा यात्रा, गिरिडीह के गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola