बिजली पोल बिना बेस फाउंडेशन लगाने का आरोप, जनता श्रमिक संघ ने कार्रवाई की मांग की
यह फोटो एआई से बनाई गई है
बस्ताकोला बीसीसीएल में विद्युत कार्यों में अनियमितता और फर्जी एस्टीमेट के आरोपों पर जनता श्रमिक संघ ने सीएमडी से उच्चस्तरीय सतर्कता जांच की मांग की है।
बीसीसीएल के बस्ताकोला क्षेत्र में विद्युत कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जनता श्रमिक संघ ने उच्चस्तरीय सतर्कता जांच की मांग की है. संघ के क्षेत्रीय संयुक्त सचिव दिनेश कुमार पासवान ने बीसीसीएल के सीएमडी को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने का आग्रह किया है.
आपके शहर में
पत्र की प्रतिलिपि कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे को भी भेजी गयी है.पत्र में क्षेत्रीय प्रबंधक (इएंडएम) निर्मल्य दास पर कथित रूप से फर्जी प्राक्कलन तैयार कराने और पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है.
संघ का दावा है कि बस्ताकोला के गौशाला क्षेत्र में विद्युत पोल और तार लगाने के लिए करीब 50 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था. आरोप है कि कई स्थानों पर बिना कंक्रीट और बेस फाउंडेशन के गीली मिट्टी में ही विद्युत पोल खड़े कर दिये गये हैं. इससे पोल गिरने और दुर्घटना की आशंका जतायी गयी है.
प्राक्कलित राशि और भुगतान बेल पर उठे सवाल
संघ ने करीब आठ लाख रु की श्रम लागत के प्राक्कलन पर भी सवाल उठाया है. कहा गया है कि वास्तविक कार्य, एमबी और भुगतान संबंधी बिलों में कथित तौर पर विसंगतियां हैं. संघ ने फर्जी एस्टीमेट से अनियमितता और कमीशनखोरी का आरोप लगाया है.
भुगतान संबंधी कागजात मिलान की मांग
जनता श्रमिक संघ ने सीएमडी से प्राक्कलन, कार्यादेश, एमबी और बिलों का तकनीकी मिलान कराने की मांग की है. साथ ही विद्युत कार्यों का स्वतंत्र तकनीकी निरीक्षण कराने और जांच में आरोप सही पाये जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए