आसान और दमदार स्वाद के लिए घर पर बनाएं - बोहरी स्टाइल आलू बिरयानी

बोहरी स्टाइल आलू दम बिरयानी
घर पर कम सामग्री में बनने वाली बोहरी स्टाइल आलू बिरयानी एक मसालेदार और खुशबूदार रेसिपी है, जिसमें खास चिली पेस्ट और दम कुकिंग से शानदार स्वाद मिलता है.
Bohri Style Aloo Dum Biryani Recipe: अगर घर में सब्जियां कम हों और बिरयानी खाने का मन हो, तो बोहरी स्टाइल आलू बिरयानी बनाएं. इस बिरयानी में आलू मुख्य सामग्री होती हैं और मसालेदार चिली पेस्ट, दही और फ्राइड प्याज के साथ मिलकर शानदार स्वाद देते हैं. शेफ रणवीर बरार ने अपने यूट्यूब चैनल में बोहरी स्टाइल आलू बिरयानी की रेसिपी शेयर की है.यह रेसिपी कम सामग्री में बनने वाली, मसालेदार और खुशबूदार बिरयानी है, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं.
बोहरी स्टाइल आलू बिरयानी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Bohri Style Aloo Dum Biryani Recipe)
- 4 बड़े आलू (छिले और कटे हुए)
- 2 कप बासमती चावल
- 1 कप दही
- 2 प्याज (तले हुए)
- 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- 2 चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर
- 1 काली इलायची
- 4 लौंग
- 2 तेज पत्ता
- 2 हरी मिर्च
- 2 बड़े चम्मच घी या तेल
- नमक स्वादानुसार
- 1/2 चम्मच गरम मसाला
- थोड़ा सा गुड़ (वैकल्पिक)
बोहरी स्टाइल आलू बिरयानी बनाने की आसान रेसिपी (Bohri Style Aloo Dum Biryani Recipe)

सबसे पहले देगी लाल मिर्च पाउडर, नमक, थोड़ा तेल, काली इलायची और पानी मिलाकर चिली पेस्ट बनाएं और इसे हल्का पका लें ताकि कच्चापन खत्म हो जाए.
अब आलू को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें. इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, दही और तले प्याज डालकर पकाएं जब तक दही से तेल अलग न हो जाए.
अब तैयार चिली पेस्ट डालकर आलू को मसाले में अच्छी तरह भूनें.
दूसरी तरफ चावल को नमक, तेज पत्ता, लौंग और थोड़ा घी डालकर 80% तक उबाल लें.
अब एक बर्तन में आलू और चावल की लेयर लगाएं, ऊपर से गरम मसाला डालें और ढककर धीमी आंच पर 10-15 मिनट दम दें.
गरमा-गरम बोहरी स्टाइल आलू बिरयानी रायता के साथ सर्व करें.
यह बिरयानी कम सामग्री में बनने वाली बेहद स्वादिष्ट और मसालेदार रेसिपी है.
यह भी पढ़ें: बचे हुए चावल से बनाएं हॉट एण्ड स्पाइसी ठेचा पनीर राइस
यह भी पढ़ें: बसिंपल सामग्री से बनाएं रॉयल स्वाद वाला काजू मोती पुलाव, जानें शेफ संजीव कपूर की खास रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratishtha Pawar
मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




