सिंपल सामग्री से बनाएं रॉयल स्वाद वाला काजू मोती पुलाव, जानें शेफ संजीव कपूर की खास रेसिपी
काजू मोती पुलाव बनाने का आसान तरीका
घर पर बनाएं रॉयल स्वाद वाला काजू मोती पुलाव. पनीर के छोटे-छोटे मोती, घी में तले काजू और खुशबूदार बासमती चावल से तैयार यह खास पुलाव शेफ स्टाइल स्वाद देता है. जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और जरूरी कुकिंग टिप्स.
Kaju Moti Pulao Recipe: अगर आप राइस लवर है और बिरयानी, पुलाव और फ्राइड राइस आपकी पहली पसंद है तो इस बार आप अपनी रेसिपी में एक नया और स्वादिष्ट ट्विस्ट ऐड करें और बनाएं शेफ संजीव कपूर स्पेशल काजू मोती पुलाव रेसिपी.
यह खास पुलाव स्वाद, खुशबू और टेक्सचर का परफेक्ट कॉम्बीनेशन है. इसमें सॉफ्ट पनीर के छोटे-छोटे मोती, कुरकुरे घी में तले काजू और खुशबूदार बासमती चावल का इस्तेमाल किया जाता है. दूध और साबुत मसालों के साथ पकाया गया यह पुलाव नॉर्मल पुलाव से बिल्कुल अलग और रिच फ्लेवर देता है. इसे आप खास मौकों, गेस्ट डिनर या वीकेंड स्पेशल के रूप में बना सकते हैं.
काजू मोती पुलाव बनाने के लिए किन-किन सामग्रियों की जरूरत होती है?
- 1 कप बासमती चावल (30 मिनट भिगोए हुए)
- 200 ग्राम ताज़ा पनीर
- 2 टेबलस्पून कॉर्नस्टार्च
- स्वादानुसार नमक
- 2 टेबलस्पून घी
- 10-12 काजू
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 3-4 हरी इलायची
- 3-4 लौंग
- 6-8 काली मिर्च
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 कप दूध
- 1 कप पानी
काजू मोती पुलाव बनाने का आसान तरीका क्या है? (Kaju Moti Pulao Recipe)

1. सबसे पहले पनीर को अच्छी तरह मैश या कद्दूकस कर लें. इसमें नमक और कॉर्नस्टार्च मिलाकर सॉफ्ट मिक्स्चर रेडी करें. अब इस मिक्स्चर से छोटे-छोटे गोल मोती (बॉल्स) बना लें और हल्के घी में शैलो फ्राई करके सुनहरा होने तक तल लें.
2. एक पैन में थोड़ा घी गर्म करें और काजू को हल्का सुनहरा होने तक तल लें. ध्यान रखें कि काजू ज्यादा ब्राउन न हों ताकि जला हुआ कड़वापन न लगे.
3. अब उसी पैन में घी डालकर जीरा, हरी इलायची, लौंग और काली मिर्च डालें और हल्का भूनें. इसके बाद भीगे हुए चावल डालकर हल्का सा मिलाएं. नमक और हल्दी डालें. अब इसमें पानी और दूध डालें और साथ में तले हुए काजू भी मिला दें. पैन को ढककर मध्यम आंच पर चावल पकने दें.
4. जब चावल पक जाएं तो गैस बंद करके पुलाव को 10–15 मिनट ढककर रहने दें ताकि उसका फ्लेवर अच्छे से सेट हो जाए.
तैयार पुलाव को हल्के से फुलाएं और ऊपर से तले हुए पनीर मोती डालकर गार्निश करें.
यह भी पढ़ें: शेफ संजीव कपूर से जानें छोले बनाने का खास तरीका – पालक के साथ मिलेगा स्पेशल पंजाबी स्वाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए