ममता बनर्जी का अमित शाह को जवाब, कहा ‘उनके खिलाफ भी हो चार्जशीट’
Published by : Neha Kumari Updated At : 29 Mar 2026 6:36 PM
अमित शाह और ममता बनर्जी
Mamata Banerjee Response: अमित शाह द्वारा ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ जारी चार्जशीट पर ममता बनर्जी ने नाराजगी जताई है. ममता बनर्जी ने गृह मंत्री के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की बात कही, साथ ही भाजपा पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं.
Mamata Banerjee Response: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार के खिलाफ 28 मार्च 2026 को चार्जशीट जारी की गई थी. इसके ठीक एक दिन बाद, 29 मार्च रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुरुलिया में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह पर पलटवार किया. बनर्जी ने कहा, “खुद अमित शाह के खिलाफ चार्जशीट जारी होनी चाहिए.”
अमित शाह ने जारी की चार्जशीट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 28 मार्च 2026 शनिवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की. चार्जशीट में ममता बनर्जी पर आरोप लगाया गया कि वह हमेशा ‘विक्टिम कार्ड’ की राजनीति करती हैं. गृह मंत्री ने कहा था, “कभी वह अपनी चोट की बात करती हैं, कभी निर्वाचन आयोग को कोसती हैं. लेकिन पश्चिम बंगाल के लोग अब उनकी ‘विक्टिम कार्ड’ वाली राजनीति को अच्छी तरह समझ चुके हैं.”
अमित शाह के खिलाफ चार्जशीट – ममता बनर्जी
मुख्यमंत्री ने अमित शाह के ‘चार्जशीट’ वाले कदम पर नाराज़गी जताते हुए कहा, “खुद अमित शाह के खिलाफ उनके पुराने कृत्यों के लिए चार्जशीट दाखिल होनी चाहिए.” इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप भी लगाए.
‘लक्ष्मी भंडार’ और खानपान पर चेतावनी
बनर्जी ने दावा किया कि यदि भाजपा सत्ता में आई, तो महिलाओं के लिए शुरू की गई लोकप्रिय ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना को बंद कर दिया जाएगा. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो लोग मछली, मांस और अंडे नहीं खा पाएंगे.
मतदाता सूची और चुनाव आयोग पर सवाल
ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से पहले विशेष पुनरीक्षण योजना (SIR) के तहत करीब 1.2 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं. उन्होंने इसे एक सोची-समझी साजिश बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










