भय के माहौल में ग्रामीणों ने की खरीदारी

सोनुवा : ग्रामीणों की सूझबूझ से सोमवार को सोनुवा का पनसुवां (बांसकटा) साप्ताहिक बाजार लुटने से बच गया. लुटेरे की खबर से आने की खबर मिलते ही वनोत्पाद खरीदारी करने आये व्यापारी हाट छोड़ कर सोनुवा लौट गये. घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है. हाट में व्यापारी ग्रामीणों से वनोत्पाद खरीदने में व्यस्त […]
सोनुवा : ग्रामीणों की सूझबूझ से सोमवार को सोनुवा का पनसुवां (बांसकटा) साप्ताहिक बाजार लुटने से बच गया. लुटेरे की खबर से आने की खबर मिलते ही वनोत्पाद खरीदारी करने आये व्यापारी हाट छोड़ कर सोनुवा लौट गये. घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है. हाट में व्यापारी ग्रामीणों से वनोत्पाद खरीदने में व्यस्त थे,
तभी खरीदारी करने आ रहे ग्रामीणों ने बाजार के पास स्थित डैम के पास कुछ संदिग्ध लोगों बैठक कर लूट की योजना बनाते हुए देखा. इसके बाद यह खबर पूरे बाजार में आग की तरह फैल गयी. देखते-देखते पूरे बाजार में सन्नाटा पसर गया. खरीदारी करने आये ग्रामीण बैरंग लौट गये. इधर, सूचना मिलने पर सोनुवा थाना प्रभारी रामदयाल मुंडा बाजार पहुंचे और दुकानदार व ग्रामीणों से आवश्यक पूछताछ की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




