तेज रफ्तार इनोवा तीन पलटी खाकर घर की दीवार से टकरायी, पांच घायल
Updated at : 08 May 2017 9:40 AM (IST)
विज्ञापन

बासाटोंटो गांव में घटी घटना चार लोग सीएस ऑफिस व सदर अस्पताल में हैं कार्यरत, पांचों लोग छुट्टी के कारण शाम में घूमने निकले थे चाईबासा : मुफस्सिल थाना अंतर्गत बासाटोंटो गांव के पास रविवार की शाम( 5 बजे) सरायकेला मुख्य मार्ग पर इनोवा पलटने से चालक समेत पांच लोग घायल हो गये. घायलों को […]
विज्ञापन
बासाटोंटो गांव में घटी घटना
चार लोग सीएस ऑफिस व सदर अस्पताल में हैं कार्यरत, पांचों लोग छुट्टी के कारण शाम में घूमने निकले थे
चाईबासा : मुफस्सिल थाना अंतर्गत बासाटोंटो गांव के पास रविवार की शाम( 5 बजे) सरायकेला मुख्य मार्ग पर इनोवा पलटने से चालक समेत पांच लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में अरविंद गोप, विक्रम कारजी, सुनील कुंडलना, आलोक रंजन व चालक मणिकांत शामिल है. अरविंद गोप व विक्रम कारजी सिविल सर्जन कार्यालय के स्टाफ हैं. सुनील व मणिकांत सदर अस्पताल में कर्मचारी हैं.
आलोक रंजन अस्पताल कैंपस में चाय बेचता है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को कार्यालय में छुट्टी होने के कारण शाम को सभी इनोवा से घूमने निकले थे. इसी क्रम में सरायकेला रोड स्थित पेट्रोल पंप के आगे बासा टोंटो के पास इनोवा पर से चालक का संतुलन बिगड़ गया. जिससे गाड़ी तीन पलटी खाकर सड़क के किनारे घर की दीवार से जा टकरायी थी. गाड़ी पर सवार सभी लोगों को कमर, सिर, हाथ में चोट लगी है. घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर थाने ले गयी. चालक मणिकांत को हिरासत में ले लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




