चाईबासा: तेज रफ्तार टाटा मैजिक पलटी, दो घायल

Updated at : 08 May 2017 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
चाईबासा: तेज रफ्तार टाटा मैजिक पलटी, दो घायल

चाईबासा. मुफस्सिल थाना अंतर्गत बादुड़ी गांव के पास टाटा मैजिक(लाल रंग) के पलटने से पुलहातु (चाईबासा) निवासी विनोद सिन्हा (45) गंभीर रूप से घायल हो गये. उनका बायां हाथ टूट गया है. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार रविवार को विनोद सिन्हा सपरिवार टाटा मैजिक(जेएच 05एएम- 8783) से […]

विज्ञापन
चाईबासा. मुफस्सिल थाना अंतर्गत बादुड़ी गांव के पास टाटा मैजिक(लाल रंग) के पलटने से पुलहातु (चाईबासा) निवासी विनोद सिन्हा (45) गंभीर रूप से घायल हो गये. उनका बायां हाथ टूट गया है. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जमशेदपुर रेफर कर दिया गया.
जानकारी के अनुसार रविवार को विनोद सिन्हा सपरिवार टाटा मैजिक(जेएच 05एएम- 8783) से पूजा करने के लिए रंकिणी मंदिर गये थे. लौटने के क्रम में बादुड़ी गांव के पास तेज रफ्तार होने के कारण गाड़ी खेत में जाकर पलट गयी. घटना में श्री सिन्हा व चालक को चोट लगी है. बाकी लोग बाल-बाल बच गये. गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस गाड़ी को जब्त कर थाने ले आयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola