ओलचिकी की पढ़ाई नहीं होने से लिपि भूल रहे युवा

Updated at : 06 May 2017 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
ओलचिकी की पढ़ाई नहीं होने से लिपि भूल रहे युवा

याद किये गये ओलचिकी जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू आसेका ने पिल्लई हाल में पंडित मुर्मू की जयंती मनायी ओलचिकी पर घर में परिवार संग चर्चा करें युवा : फुदन मुर्मू चाईबासा : स्कूल व कॉलेजों में ओलचिकी की पढ़ाई के लिए शिक्षक बहाल करने को शिक्षा मंत्री से पत्राचार किया जायेगा. स्कूल-कॉलेजों में ओलचिकी की […]

विज्ञापन

याद किये गये ओलचिकी जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू

आसेका ने पिल्लई हाल में पंडित मुर्मू की जयंती मनायी
ओलचिकी पर घर में परिवार संग चर्चा करें युवा : फुदन मुर्मू
चाईबासा : स्कूल व कॉलेजों में ओलचिकी की पढ़ाई के लिए शिक्षक बहाल करने को शिक्षा मंत्री से पत्राचार किया जायेगा. स्कूल-कॉलेजों में ओलचिकी की पढ़ाई नहीं होने से बच्चे अपनी लिपि भूल रहे हैं. उक्त बातें एलडीएम फुदन मुर्मू ने शुक्रवार को पिल्लई हॉल में आसेका की ओर से आयोजित पंडित रघुनाथ मुर्मू की 113वीं जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं. श्री मुर्मू ने कहा कि समाज के युवा ओलचिकी पर अपने घरों में परिवार के साथ चर्चा करें. ओलचिकी को अपनाने से पंडित रघुनाथ मुर्मू का सपना साकार होगा.
ओलचिकी साहित्य का विकास जरूरी : डोबरो
विशिष्ट अतिथि आदिवासी हो साहित्यकार डोबरो बुड़ीउली ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की बहाली नहीं हो रही है. जिले में संताली भाषा के शिक्षकों की बहाली जरूरी है. उन्होंने कहा कि पंडित मुर्मू ने ओलचिकी का अविष्कार किया. इसे बचाये रखना है. ओलचिकी साहित्य का विकास करना है. मौके पर लाल मोहन हेंब्रम आदि ने संबोधित किया.
युवाओं ने संताली नृत्य-गीत पेश किया
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. इसमें युवक-युवतियों ने संताली गीत-नृत्य व नाटक पेश किया. युवक-युवतियां संताली परिधान में थे. महिला कॉलेज छात्रावास की छात्राएं, राजनगर मेस, टाटा कॉलेज छात्रावास के छात्रों ने गीत-संगीत व नृत्य की प्रस्तुति दी.
संताली गीत प्रतियोगिता में साहू देवगम प्रथम
पंडित रघुनाथ मुर्मू के जयंती पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. संताली आधुनिक गीत प्रतियोगिता में साहू देवगम प्रथम व कुइली मुर्मू द्वितीय, संथाली बाहा सेंरेंग में साहु देवगम प्रथम व डुबराज सोरेन को द्वितीय पुरस्कार मिला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola