हाजत व कोर्ट के मुख्य गेट पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश

चाईबासा : छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले को लेकर पुलिस अधीक्षक अनीश कुमार गुप्ता ने बुधवार को व्यवहार न्यायालय के हाजत का निरीक्षण किया. इस दौरान हाजत और व्यवहार न्यायालय के मुख्य गेट पर तैनात पुलिस जवानों को सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. वहीं मुख्य गेट पर आने-जानेवाले लोगों पर […]
चाईबासा : छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले को लेकर पुलिस अधीक्षक अनीश कुमार गुप्ता ने बुधवार को व्यवहार न्यायालय के हाजत का निरीक्षण किया. इस दौरान हाजत और व्यवहार न्यायालय के मुख्य गेट पर तैनात पुलिस जवानों को सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. वहीं मुख्य गेट पर आने-जानेवाले
लोगों पर भी पैनी नजर रखने तथा व्यवहार न्यायालय परिसर के चारों और सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया. बुधवार को पुलिस द्वारा कैदियों को हाजत से पेशी के लिए न्यायालय ले जाने और लाने में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से कड़ी कर दी गयी. कैदियों को काफी सतर्कता के साथ पेशी के लिए ले जाया जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




