हड़िया पीकर पैसे उड़ा देने पर पति ने पत्नी को मार डाला

Updated at : 26 Apr 2017 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
हड़िया पीकर पैसे उड़ा देने पर पति ने पत्नी को मार डाला

जैंतगढ़ : पश्चिमी सिंहभूम जिले से सटे ओड़िशा के कांजीपानी थानांतर्गत तारपदा गांव में एक शख्स ने पत्नी की नशाखोरी की आदत से परेशान होकर उसकी टांगी से काटकर हत्या कर दी. आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज देहुरी ने भविष्य के लिए रुपये जमा कर रखे थे […]

विज्ञापन

जैंतगढ़ : पश्चिमी सिंहभूम जिले से सटे ओड़िशा के कांजीपानी थानांतर्गत तारपदा गांव में एक शख्स ने पत्नी की नशाखोरी की आदत से परेशान होकर उसकी टांगी से काटकर हत्या कर दी. आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज देहुरी ने भविष्य के लिए रुपये जमा कर रखे थे जिससे उसकी पत्नी सोमवारी हड़िया पी गयी. मंगलवार को इसी बात पर पति-पत्नी में कहा-सुनी हुई और गुस्से में आकर राज ने सोमवारी को टांगी से काट डाला. मौके पर ही सोमवारी की मौत हो गयी.
मृतका के पुत्र की सूचना पर पुलिस ने आरोपी राज को गिरफ्तार कर लिया. उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. आरोपी राज देहुरी ने बताया कि वह जो कुछ कमा कर जमा करता था, उसकी पत्नी सोमवारी देहुरी हाड़िया पी कर उड़ा देती थी. राज के मुताबिक मना करने के बावजूद उसकी पत्नी नशे की आदत नहीं छोड़ रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola