नौवीं में नामांकित बच्चों की मांगी सूची

चाईबासा : टाटा कॉलेज कॉलोनी मध्य विद्यालय में शनिवार को संकुल स्तरीय बैठक उपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें सीआरपी सुब्रत चंद्र त्रिपाठी ने संकुल के प्रधान शिक्षक-शिक्षिकाओं से आठवीं पास छात्र-छात्राओं की सूची व नौवीं में नामांकित का नाम मांगा. शिक्षकों से पोशाक व बेंच-डेस्क क्रय की उपयोगिता शीघ्र जमा करने को कहा […]
चाईबासा : टाटा कॉलेज कॉलोनी मध्य विद्यालय में शनिवार को संकुल स्तरीय बैठक उपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें सीआरपी सुब्रत चंद्र त्रिपाठी ने संकुल के प्रधान शिक्षक-शिक्षिकाओं से आठवीं पास छात्र-छात्राओं की सूची व नौवीं में नामांकित का नाम मांगा. शिक्षकों से पोशाक व बेंच-डेस्क क्रय की उपयोगिता शीघ्र जमा करने को कहा गया.
साथ ही एसएमसी की बैठक में मुखिया की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने संबंधी डीएसइ का पत्र शिक्षकों को दिया गया. मौके पर उपेंद्र प्रसाद, हरिशंकर प्रसाद, संजीव देव बर्मन, कृष्णा देवगम, अनुराग वर्मा, सुशीला सिंकु, फूलमती पूर्ति, पोनामी सावैयां, दयंती कुंकल, ललिता चातर, लक्ष्मी बोयपाई, पदमिनी सावैयां, सुरेखा भंज, शकुंतला दिग्गी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




