चाईबासा : ब्रेक फेल होने से पलटी ओवरलोड जीप, दबने से एक की मौत, 11 घायल
Updated at : 21 Apr 2017 1:28 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : मुफस्सिल थानांतर्गत जोजोहातु के पास गुरुवार की दोपहर एक बजे ओवरलोड जीप ब्रेक फेल होने के कारण पलट गयी. घटना में जीप के नीचे दबने से अंजेदबेड़ा निवासी गुरुवारी तमसोय (45) की मौत हो गयी. वहीं जीप पर सवार 11 लोग घायल हो गये. जीप पर सवार सभी लोग सिका से लगिया साप्ताहिक […]
विज्ञापन
चाईबासा : मुफस्सिल थानांतर्गत जोजोहातु के पास गुरुवार की दोपहर एक बजे ओवरलोड जीप ब्रेक फेल होने के कारण पलट गयी. घटना में जीप के नीचे दबने से अंजेदबेड़ा निवासी गुरुवारी तमसोय (45) की मौत हो गयी.
वहीं जीप पर सवार 11 लोग घायल हो गये. जीप पर सवार सभी लोग सिका से लगिया साप्ताहिक हाट में बाजार करने जा रहे थे. घटना के बाद स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायलों को चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया गया. यहां घायल नितिमा तामसोय की स्थिति गंभीर होने कारण उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायलों के सिर, हाथ, कमर, पैर में चोट लगी है.
छत के ऊपर भी बैठे थे लोग : घायलों के अनुसार जीप के भीतर व छत पर लोग खचाखच भरे थे. वहीं चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था. सभी लोग लगिया साप्ताहिक हाट सामान खरीद-बिक्री करने के जा रहे थे.
दो घंटे तक दर्द से तड़पते रहे घायल
घायलों ने बताया कि घटना दोपहर करीब एक बजे की है. घटना के दो घंटे बाद घायलों को सदर अस्पताल लाया गया. गाड़ी नहीं मिलने के कारण घायलों को लाने में विलंब हुआ. वाहन के इंतजार में घटनास्थल पर घायल दर्द से तड़प रहे थे. बाद में एक वाहन से सभी को सदर अस्पताल लाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




