खेलते-खेलते ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा विक्षिप्त, करंट लगने से मौत
Updated at : 19 Apr 2017 1:37 AM (IST)
विज्ञापन

नोवामुंडी पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया ग्रामीण युवकों की मदद से दो घंटे लगे शव नीचे उतारने में नोवामुंडी : नोवामुंडी के महुदी स्थित मुंडा साई गांव में मंगलवार की शाम 4:30 बजे विक्षिप्त दीपक गोप (18) 11 हजार केवी के ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ गया. इस दौरान करेंट की चपेट में आने […]
विज्ञापन
नोवामुंडी पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया
ग्रामीण युवकों की मदद से दो घंटे लगे शव नीचे उतारने में
नोवामुंडी : नोवामुंडी के महुदी स्थित मुंडा साई गांव में मंगलवार की शाम 4:30 बजे विक्षिप्त दीपक गोप (18) 11 हजार केवी के ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ गया. इस दौरान करेंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. सूचना पाकर पहुंचे नोवामुंडी थाना प्रभारी बृजलाल राम ने बिजली कटवाया. ट्रांसफॉर्मर पर सटे शव को काफी मशक्कत से दो घंटे बाद ग्रामीण युवकों के सहयोग से नीचे उतारा गया.
नोवामुंडी पुलिस ने अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज किया है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दीपक ने पीएबीएम उवि में नौवीं तक पढ़ाई की थी. किसी कारण से दो साल पूर्व उसने पढ़ाई छोड़ दी थी. मंगलवार की अपराह्न तीन बजे वह मुंडासाई के ट्रांसफॉर्मर पर पत्थर फेंक रहा था. पत्थर फेंकते-फेंकते अचानक ट्रांसफॉर्मर के ऊपर चढ़ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




