पेट काट जमा किये थे 25 हजार बैंक अधिकारी बता खाते से उड़ाये
Updated at : 19 Apr 2017 1:37 AM (IST)
विज्ञापन

वेरीफिकेशन के नाम पर खाता नंबर, एटीएम कार्ड का डिटेल मांगा हाटगम्हरिया : खुद को एसबीआइ अधिकारी बताकर बैंक खाता वेरिफिकेशन के नाम पर हाटगम्हरिया के मुंडासाई निवासी कमल बिरुवा के खाते से 25 हजार रुपये उड़ा लिये. इस संबंध में कमल ने थाने में शिकायत नहीं की है. ठगी के शिकार कमल ने बताया […]
विज्ञापन
वेरीफिकेशन के नाम पर खाता नंबर, एटीएम कार्ड का डिटेल मांगा
हाटगम्हरिया : खुद को एसबीआइ अधिकारी बताकर बैंक खाता वेरिफिकेशन के नाम पर हाटगम्हरिया के मुंडासाई निवासी कमल बिरुवा के खाते से 25 हजार रुपये उड़ा लिये. इस संबंध में कमल ने थाने में शिकायत नहीं की है. ठगी के शिकार कमल ने बताया कि हाटगम्हरिया से गुजरने वाले एनएच-73(ई) के किनारे वह छोटा सा होटल व हांडिया गोदाम खोलकर परिवार का पेट पालता है.
काफी कठिनाई से उसने बैंक में 25 हजार रुपये जमा किये थे. रविवार को उसे मोबाइल नंबर 8678083354 से फोन आया. सामने वाले ने खुद को भारतीय स्टेट बैंक का अधिकारी बताया. उसने खाता वेरीफिकेशन के नाम पर खाता नंबर, एटीएम कार्ड का डिटेल मांगा. इसके बाद उसके हाटगम्हरिया स्थित एसबीआइ खाते से पैसे की निकासी हो गयी. मंगलवार को बैंक पहुंचने पर उसे इसकी जानकारी हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




