रात 12 बजे मिलता है पानी

चाईबासा : चाईबासा नगर परिषद के वार्ड नंबर 9 के कुम्हारटोली में पांच सार्वजनिक नल होने के बावजूद लोग जल संकट से जूझ रहे हैं. यहां के चार नल ठीक है. एक नल पर अतिक्रमण कर लिया गया है. सरकारी नल में रात के 12 बजे पानी आता है. इस कारण पानी भरने में परेशानी […]
चाईबासा : चाईबासा नगर परिषद के वार्ड नंबर 9 के कुम्हारटोली में पांच सार्वजनिक नल होने के बावजूद लोग जल संकट से जूझ रहे हैं. यहां के चार नल ठीक है. एक नल पर अतिक्रमण कर लिया गया है. सरकारी नल में रात के 12 बजे पानी आता है. इस कारण पानी भरने में परेशानी होती है. वार्ड के अधिकांश लोग दिहाड़ी मजदूर हैं.
वार्ड में 18 चापाकल है, जिसमें दो खराब है. इससे नमकीन पानी निकलता है. लोगों ने बताया कि वार्ड के कुछ संपन्न लोग सुबह में मोटर चालू कर देते हैं. इससे स्टैंड पोस्ट नल में पानी नहीं गिरता है. इसके कारण दिन में लोगों को पानी नहीं मिलता है. दिन में लोग चापाकल के भरोसे रहते हैं. नहाने के लिए लोग रोरो नदी जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




