चौका-कांड्रा मार्ग पर सूमो से कुचलकर बच्ची की मौत

Updated at : 18 Apr 2017 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
चौका-कांड्रा मार्ग पर सूमो से कुचलकर बच्ची की मौत

चौका थाना क्षेत्र के पालगम मोड़ के पास हुई दुर्घटना मुआवजा व स्पीड ब्रेकर की मांग पर एक घंटा सड़क जाम सात हजार नकद राशि देने के बाद शव उठाने दिया गया चांडिल : चौका थानांतर्गत चौका-कांड्रा मार्ग पर पालगम मोड़ के पास सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे तेज गति से आ रही एक […]

विज्ञापन

चौका थाना क्षेत्र के पालगम मोड़ के पास हुई दुर्घटना

मुआवजा व स्पीड ब्रेकर की मांग पर एक घंटा सड़क जाम
सात हजार नकद राशि देने के बाद शव उठाने दिया गया
चांडिल : चौका थानांतर्गत चौका-कांड्रा मार्ग पर पालगम मोड़ के पास सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे तेज गति से आ रही एक टाटा सूमो की चपेट में आकर एक 12 वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी. बच्ची अपनी मां के साथ बस पकड़ने के लिए सड़क पार कर रही थी.
जानकारी के अनुसार, पटमदा के चिड़का निवासी माधुरी प्रमाणिक अपनी मां के साथ मामा के घर सोनालटांड़ आयी थी. सोमवार को अपने गांव जाने के लिए मां-बेटी बस पकड़ने के लिए सड़क पार कर रही थीं, तभी कांड्रा से चौका की ओर आ रही अनियंत्रित टाटा सूमो (जे एच 05 एटी 6982) ने बच्ची को अपनी चपेट मे ले लिया. बच्ची ने मां के सामने ही दम तोड़ दिया.
घटना के बाद चालक टाटा सूमो छोड़कर फरार हो गया. इधर दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर गये और मुआवजे व प्रत्येक मोड़ पर स्पीड ब्रेकर की मांग करने लगे. सूचना पाकर चौका पुलिस और चांडिल के बीडीओ प्रदीप भगत, आजसू नेता खगेन महतो घटनास्थल पर पहुंचे. बीडीओ ने ग्रामीणों को करीब घंटा समझाया, बच्ची के परिजनों को नगद सात हजार रुपये दिये, तब लोगों ने शव हटाने दिया. चौका पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा.
थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजा व प्रत्येक मोड़ पर स्पीड ब्रेकर की मांग पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. इससे सड़क के दोनों किनारे वाहनों की कतार लग गयी. करीब एक घंटा बाद बीडीओ प्रदीप भगत ने ग्रामीणों को समझाया. मृत बच्ची के परिजन को सात हजार रुपये नगद सौंपा. इसके बाद सड़क जाम हटाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola