राज्यपाल दौरे को लेकर लाइटिंग बोर्ड लगा रहा मिस्त्री सीढ़ी से गिरा,घायल
Updated at : 18 Apr 2017 6:34 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर सोमवार को सदर अस्पताल में ओपीडी के बाहर लाइटिंग बोर्ड लगा रहा मिस्त्री सीढ़ी से गिर गया. घटना में उसका सिर फट गया. उसे छह टांके लगे हैं. घायल बड़ी बाजार का रियाज अहमद है. घटना सोमवार की रात साढ़े आठ बजे की है. बताया जाता […]
विज्ञापन
चाईबासा : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर सोमवार को सदर अस्पताल में ओपीडी के बाहर लाइटिंग बोर्ड लगा रहा मिस्त्री सीढ़ी से गिर गया. घटना में उसका सिर फट गया. उसे छह टांके लगे हैं. घायल बड़ी बाजार का रियाज अहमद है. घटना सोमवार की रात साढ़े आठ बजे की है. बताया जाता
है कि अस्पताल में चल रहे कार्य को लेकर किसी
प्रकार की सुरक्षा
व्यवस्था
नहीं थी.
जानकारी के
अनुसार
मंगलवार को होने वाले
राज्यपाल का दौरा को लेकर सदर अस्पताल को चकाचक करने का काम चल रहा था. इसी क्रम में सदर अस्पताल परिसर स्थित क्षेत्रीय अस्पताल के ओपीडी के बाहर लाइटिंग बोर्ड लगाने का काम चल रहा था.
इसके लिए बड़ी बाजार में रहने वाले मिस्त्री रियाज अहमद को बुलाया गया. वह सीढ़ी पर चढ़ कर अस्पताल के पहले तल्ले के उपर लाइटिंग बोर्ड लगा रहा था. इस दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया. उसके सिर पर चोट आयी है. घटना के बाद मौजूद लोगों ने उसे तुरंत इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया. यहां उसके सिर पर छह टांके लगे.
घायल मिस्त्री चाईबासा के बड़ाबाजार निवासी रियाज अहमद
घटना सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे की है
कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से मिस्त्री को आयी चोट
डीसी ने अस्पताल का निरीक्षण कर कमियों को दूर करने का दिया निर्देश
राज्यपाल के दौरे के लिए सदर अस्पताल चकाचक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




