डंपर-बोलेरो में भिड़ंत, दो की मौत

Updated at : 11 Apr 2017 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
डंपर-बोलेरो में भिड़ंत, दो की मौत

टोंटो एयरस्ट्रिप के पास एनएच-215 पर हुई दुर्घटना चालक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा घटना के बाद डंपर चालक फरार, पुलिस कर रही जांच बड़बिल : बड़बिल थानांतर्गत टोंटो एयरस्ट्रिप के पास एनएच-215 पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे एक अनियंत्रित डंपर ने विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो को […]

विज्ञापन

टोंटो एयरस्ट्रिप के पास एनएच-215 पर हुई दुर्घटना

चालक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा
घटना के बाद डंपर चालक फरार, पुलिस कर रही जांच
बड़बिल : बड़बिल थानांतर्गत टोंटो एयरस्ट्रिप के पास एनएच-215 पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे एक अनियंत्रित डंपर ने विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो को टक्कर मार दी. घटना में बोलेरो चालक व उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, बंगाल के बांकुड़ा जिलांतर्गत बरजोरा निवासी विश्वजीत राय और ओड़िशा के जाजपुर जिलांतर्गत खोसालपुर निवासी अजय कुमार बहेरा बोलेरो (ओडी 09 ए 5494) से गोवाली की तरफ से बड़बिल की ओर जा रहे थे.
टोंटो एयर स्ट्रिप के पास एनएच-215 पर भद्रासाईं की ओर से आ रहे डंपर (ओआर 09 जी 4248) ने बोलेरो को सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो चालक अजय की मौके पर मौत हो गयी. वहीं गंभीर रूप से घायल विश्वजीत को बड़बिल अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद डंपर चालक फरार हो गया.
बोलेरो काट कर निकाला गया चालक का शव. डंपर के धक्के से बोलेरो के परखच्चे उड़ गए.
ड्राइवर की तरफ का दरवाजा पूरी तरह जाम हो गया. चालक अजय का शव निकालने के लिए बोलेरो का दरवाजा काटना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola