प. पश्चिम: 32 शराब दुकानों के लिए आये दो आवेदन

Updated at : 11 Apr 2017 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
प. पश्चिम: 32 शराब दुकानों के लिए आये दो आवेदन

आज लॉटरी से होगा शराब दुकानों का आवंटन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद जिले में अघोषित शराबबंदी की स्थिति शराबबंदी को लेकर हो रहे हंगामा व प्रदर्शन की जांच का आदेश चाईबासा : सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और झारखंड सरकार का शराब बेचने के फैसले के बाद पश्चिमी सिंहभूम में अघोषित शराब बंदी की […]

विज्ञापन

आज लॉटरी से होगा शराब दुकानों का आवंटन

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद जिले में अघोषित शराबबंदी की स्थिति
शराबबंदी को लेकर हो रहे हंगामा व प्रदर्शन की जांच का आदेश
चाईबासा : सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और झारखंड सरकार का शराब बेचने के फैसले के बाद पश्चिमी सिंहभूम में अघोषित शराब बंदी की स्थिति हो गयी है. उत्पाद व मद्य निषेध विभाग ने 32 दुकानों का लाइसेंस नये सिरे से जारी करने के लिए मंगलवार को लॉटरी की तैयारी की है. वहीं सोमवार देर शाम तक विभाग को 32 दुकानों के लिए सिर्फ दो आवेदन मिले. कोर्ट के निर्देश पर हाइवे किनारे संचालित पश्चिमी सिंहभूम की 43 शराब दुकानें बंद कर दी गई है. सरकार ने जिले में 65 दुकानदारों को अलग-अलग इलाकों में शराब बिक्री का लाइसेंस दिया था. उत्पाद एवं मद्य निषेद्य विभाग को 33 पुरानी शराब दुकानों को नये सिरे से आवंटित किया गया.
इनमें से कई दुकानें स्थानीय लोगों के विरोध के कारण नहीं खुल पा रही हैं. उपायुक्त ने अलग-अलग क्षेत्र में लोगों का शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन व हंगामा की जांच का निर्देश दिया है. प्रारंभिक पड़ताल में पता चला कि कुछ इलाकों में प्रायोजित हंगामा कराया जा रहा है.
इन दुकानों का होना है नये सिरे से आवंटन: देसी शराब:
दुकान का नाम: चाईबासा दो, चाईबासा तीन, झींकपानी, जैतगढ़, नोवामुंडी एक, नोवामुंडी दो, बालीझरण, बड़ाजामदा, चक्रधरपुर एक, चक्रधरपुर तीन, कराईकेला, सोनुवा, मनोहरपुर
विदेशी शराब: चाईबास दो,चाईबासा तीन, चाईबासा चार, चाईबासा छह, झींकपानी एक, नोवामुंडी दो, बालीझरण, बड़ाजामदा एक, चक्रधरपुर एक, चक्रधरपुर दो, चक्रधरपुर तीन, चक्रधरपुर पांच, कराईकेला एक, कराईकेला दो, सोनुवा एक, नोहरपुर एक, मनोहरपुर दो , कंपोजिट शराब: पट्टाजैत,कोचडा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola