बिजली समस्या से निपटने के लिए गोलबंद हुए पार्षद

Updated at : 11 Apr 2017 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली समस्या से निपटने के लिए गोलबंद हुए पार्षद

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र में लगातार बिजली समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद के सभी वार्ड पार्षद गोलबंद हो गये हैं. इस संदर्भ में पार्षदों ने एक हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को सौंपा है. जिसमें कहा गया है कि लगातार अनियमित बिजली आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान हैं. वोल्टेज में […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र में लगातार बिजली समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद के सभी वार्ड पार्षद गोलबंद हो गये हैं. इस संदर्भ में पार्षदों ने एक हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को सौंपा है. जिसमें कहा गया है कि लगातार अनियमित बिजली आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान हैं. वोल्टेज में काफी कमी आ जाने से पंप से पानी की आपूर्ति भी बाधित हो रही है. घरों का टुलु पंप तक काम नहीं कर रहा है. जिससे हर परिवार जल संकट से जूझ रहा है.

पार्षदों ने सभी ट्रांसफार्मरों में एवी स्वीच लगाने की मांग करते हुए कहा कि पहले मीटर रीडिंग किये बिना ही बिल भेजा जाता था, लेकिन अब रीडिंग होने से अचानक अधिक राशि का बिल मिल रहा है. इससे उपभोक्ता परेशान हैं. वार्डों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगा कर नये क्षेत्र में बिजली मुहैया कराने की मांग की गयी. वार्ड पार्षदों में जेनीफर जबीं, दिनेश कुमार जेना, अंजु देवी, लीला प्रसाद, निकु सिंह, विनय कुमार र्बमन, करन महतो, विवेक कुमार, कमाल अख्तर आदि ने हस्ताक्षर किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola