सिंहभूम के शेर थे शहीद विजय सिंह सोय: विधायक

Updated at : 11 Apr 2017 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
सिंहभूम के शेर थे शहीद विजय सिंह सोय: विधायक

कांग्रेसियों व विभिन्न राजनीति दलों ने दी पूर्व सांसद शहीद विजय सिंह सोय को श्रद्धांजलि चक्रधरपुर : पूर्व सांसद शहीद विजय सिंह सोय सिंहभूम के शेर के नाम से जाने जाते थे. अगर आज शहीद विजय सिंह सोय हमारे बीच जिंदा रहते, तो झारखंड की राजनीति कुछ अलग होती. उक्त बातें सोमवार को त्रिशूल चौक […]

विज्ञापन

कांग्रेसियों व विभिन्न राजनीति दलों ने दी पूर्व सांसद शहीद विजय सिंह सोय को श्रद्धांजलि

चक्रधरपुर : पूर्व सांसद शहीद विजय सिंह सोय सिंहभूम के शेर के नाम से जाने जाते थे. अगर आज शहीद विजय सिंह सोय हमारे बीच जिंदा रहते, तो झारखंड की राजनीति कुछ अलग होती.
उक्त बातें सोमवार को त्रिशूल चौक समीप स्थित पूर्व सांसद शहीद विजय सिंह सोय के 17वें शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक शशिभूषण सामड ने कही. उन्होंने कहा कि शहीद विजय सिंह सोय मेरे राजनीतिक गुरू थे. उनके बताये मार्ग पर चल कर आज जनता का सेवा कर रहा हूं. इस दौरान कांग्रेसी व अन्य राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने भी शहीद विजय सिंह सोय को श्रद्धांजलि दी.
शहीद विजय सिंह सोय की धर्मपत्नी कुंती सोय, माला सोय व बेटे राहुल सोय आदि ने शहीद वेदी में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर अंबर राय चौधरी, मुखिया पोंडेराम सामड, सुशीला सामड, नरसिंह बोदरा, सावित्री संवैया, माधुरी जामुदा, विजय सिंह सामड, लाल मोहन सोय, जयदेव चौधरी, पौदा मुंडा, मनमोहन प्रसाद, कालिया जामुदा, नरेश कोडांकेल, जंगल सिंह गागराई, भुदेव महतो समेत काफी संख्या में राजनीति पार्टी के लोग व शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे.
हत्या के 36 दिन बाद पुलिस ने मामले का किया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola