चक्रधरपुर : रनिंग स्टाफ की भूख हड़ताल 25 से

Updated at : 10 Apr 2017 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
चक्रधरपुर : रनिंग स्टाफ की भूख हड़ताल 25 से

चक्रधरपुर : 25 व 26 अप्रैल को चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन द्वारा 36 घंटे की भूख हड़ताल की जायेगी. इसे सफल बनाने को लेकर रविवार को चक्रधरपुर के तुलसी भवन हिंद परिषद में मंडल अध्यक्ष जे मंडल की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस दौरान एसोसिएशन के जोनल सचिव पारस […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : 25 व 26 अप्रैल को चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन द्वारा 36 घंटे की भूख हड़ताल की जायेगी. इसे सफल बनाने को लेकर रविवार को चक्रधरपुर के तुलसी भवन हिंद परिषद में मंडल अध्यक्ष जे मंडल की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस दौरान एसोसिएशन के जोनल सचिव पारस कुमार व मंडल उपाध्यक्ष आरएन सिंह ने कहा कि रेल प्रशासन के सामने लगातार मुद्दों को रखा जा रहा है,

पर प्रशासन का रवैया नकारात्मक रहा है. इसके मद्देनजर भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य हैं. बैठक में जोनल सचिव पारस कुमार, मंडल उपाध्यक्ष आरएन सिंह, जोनल संगठन सचिव, जोनल सहायक सचिव एके सिंह, चक्रधरपुर शाखा अध्यक्ष एन नाथ समेत 30 रनिंग स्टॉफ मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola