फाटक पर जाम से मुक्ति जल्द

Updated at : 09 Apr 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
फाटक पर जाम से मुक्ति जल्द

रेल मंडल में साढ़े आठ घंटे का मेगाब्लॉक. 33 साल बाद पूरा होता दिख रहा अोवरब्रिज साढ़े अाठ घंटे के मेगाब्लॉक के दौरान टाटा-चक्रधरपुर रेलखंड पर फ्लाइओवर व आरओबी में दो गार्डर लांचिंग और एक लो हाइट सब-वे (एलएचएस) अंडरपास बनाने का महत्वपूर्ण कार्य पूरा. चक्रधरपुर : पूर्व निर्धारित साढ़े घंटे के मेगा ब्लॉक के […]

विज्ञापन

रेल मंडल में साढ़े आठ घंटे का मेगाब्लॉक. 33 साल बाद पूरा होता दिख रहा अोवरब्रिज

साढ़े अाठ घंटे के मेगाब्लॉक के दौरान टाटा-चक्रधरपुर रेलखंड पर फ्लाइओवर व आरओबी में दो गार्डर लांचिंग और एक लो हाइट सब-वे (एलएचएस) अंडरपास बनाने का महत्वपूर्ण कार्य पूरा.
चक्रधरपुर : पूर्व निर्धारित साढ़े घंटे के मेगा ब्लॉक के दौरान चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग स्थित टाटा-चक्रधरपुर रेलखंड पर फ्लाइओवर व आरओबी में दो गार्डर लांचिंग और एक लो हाइट सब-वे (एलएचएस) अंडरपास का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य पूरा किया गया. इन कार्यों के लिए साढ़े आठ घंटे का मेगा ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया गया था.
इस दौरान इन कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए 7 क्रेन, 5 टावर वेगन, 6 हाइ केपासिटी पोकलेन, ब्लास्ट क्लीनिंग मशीन एंड पैकिंग मशीन की मदद ली गयी. रेलवे के इंजीनियरों ने शनिवार को दोपहर 12.15 बजे चक्रधरपुर आरओबी में गार्डर लांचिंग करने का काम शुरू किया. इस दौरान चक्रधरपुर आरओबी पर दो गार्डर लांच किये गये, जबकि दो गार्डर लगाये जा रहे थे. वहीं बड़ाबांबो-चक्रधरपुर के पोल संख्या 303/26-28 (पारिया) में लो हाइट सब-वे (एलएचएस) अंडरपास बनाया गया.
इस अंडरपास को बनाने के लिए दो क्रेन, छह जेसीबी और चार डंपर, दो ट्रैक्टर लगाये गये थे. एलएचएस बनाने के लिए सबसे पहले निर्धारित जगह पर ट्रैक को उठाया गया. वहां की मिट्टी काटी गयी और 35 टन वजनी सीमेंट के स्ट्रक्चर लगाने की पूरी प्रक्रिया साढ़े छह घंटे में पूरी की गयी. इस अंडरपास के बन जाने से आसपास के करीब पांच हजार लोगों को फायदा होगा. डीआरएम राजेंद्र प्रसाद के कुशल मार्गदर्शन और 30 विभाग प्रमुखों के विशेषतापूर्ण नेतृत्व में दो हजार से अधिक मजदूरों ने कार्यों को पूरा किया.
चक्रधरपुर पुलिस ने रोकी यात्री बस व भारी वाहन सुरक्षा की दृष्टिकोण से चक्रधरपुर आरओबी में गार्डर लांचिंग करने के दौरान रेलवे फाटक से एक भी यात्री बस व भारी वाहनों को गुजरने नहीं दिया गया. पोटका लाल गिरिजा के समीप चक्रधरपुर पुलिस ने दर्जनों गाड़ियों को रोक दिया. इससे गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही. इस दौरान बसों के यात्री पोटका से रेलवे स्टेशन छोटे वाहनों में पहुंचे. ट्रेन में ओवर ब्रिज पर गार्डर लॉच करने का काम पूरा होने के बाद ही गाड़ियों को रेल फाटक से पार कराया गया.
वहीं दूसरी ओर मेगा ब्लॉक के दौरान चक्रधरपुर स्टेशन पर यात्रियों को घंटों यात्री ट्रेनों की प्रतीक्षा करनी पड़ी. परंतु रेल गाड़ियों नहीं चलने के कारण अधिकतर समय फाटक भी खुला रहा. इससे छोटे वाहन व राहगिरों को फाटक से गुजरने में कोई परेशानी नहीं हुयी. आरपीएफ के जवान व चक्रधरपुर पुलिस भी ट्राफिस व्यवस्था बनाये रखने के लिये फाटक पर तैनात थी.
डीआरएम राजेंद्र प्रसाद के मार्गदर्शन व 30 विभागों के प्रमुख के नेतृत्व में दो हजार से अधिक मजदूरों ने विभिन्न कार्यों को किया पूरा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola