वीर बजरंग को प्रेम से मना लो..
Updated at : 06 Apr 2017 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

जय श्रीराम से गूंजता रहा जगन्नाथपुर, निकला अखाड़ा जुलूस जगन्नाथपुर : प्रखंड समेत आसपास के क्षेत्रों में रामनवमी धूमधाम से मनाया गया. यहां विशाल टोला से राम महावीर कमेटी की अोर से महावीरी पताका के साथ भव्य अखाड़ा जुलूस निकाला गया, जिसमें युवाओं ने विभिन्न प्रकार के हैरतअंगेज करतब दिखाये. जुलूस को देखने के लिए […]
विज्ञापन
जय श्रीराम से गूंजता रहा जगन्नाथपुर, निकला अखाड़ा जुलूस
जगन्नाथपुर : प्रखंड समेत आसपास के क्षेत्रों में रामनवमी धूमधाम से मनाया गया. यहां विशाल टोला से राम महावीर कमेटी की अोर से महावीरी पताका के साथ भव्य अखाड़ा जुलूस निकाला गया, जिसमें युवाओं ने विभिन्न प्रकार के हैरतअंगेज करतब दिखाये. जुलूस को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही. जुलूस विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर राम-महावीर मंदिर पहुंचा, जहां से शिव मंदिर होते हुए पुनः राम मंदिर पहुंच कर समाप्त हो गया.
इस दौरान जुलूस में शामिल भक्तों के लिए झारखंड डेवल्पर्स की ओर से शीतल पेय की व्यवस्था की गयी थी. वहीं सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर एसडीअो इस्तियाक अहमद, डीएसपी मनोज झा, बीडीओ रामनारायण खलको, जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर जुलूस में तैनात थे. जुलूस को लेकर जगन्नाथपुर की दुकानें दोपहर 2 बजे से बंद रही.
किरीबुरू : सिर पर रखे तरबूज को आंखों पर पट्टी बांध तलवार से काटा
किरीबुरू. श्री श्री काली मंदिर कमेटी की रामनवमी शोभायात्रा में जमशेदपुर व सरायकेला से आये युवाओं हैरत अंगेज करतब दिखाया. करतब बाजों ने सिर पर रखा तरबूज को आंखों पर पट्टी बांध तलवार से काटा. वहीं ट्यूब लाइट, लाठी-डंडा, तलवार, बीयर की बोतल से अनेक हैरत अंगेज करतब दिखाये. पूरा शहर जय श्री राम के नारों से गूंजता रहा. पुलिस मुस्तैद रही. डीएसपी तौकिर आलम सुबह से सक्रिय रहे. शहर की शराब दुकानें बंद थी.
ताकता बाजार अखाड़ा ने निकाला जुलूस
झींकपानी. झींकपानी में जोड़ापोखर पंचमुखी मंदिर, लुगुनसाई हनुमान मंदिर व ताकता बाजारा में पूजा अर्चना की गयी. ताकता बाजार अखाड़ा से रामनवमी जुलूस निकाला गया, जिसमें भक्तों ने कई खेल प्रदर्शन किये. जुलूस के दौरान प्रशासन भी सक्रिय रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




