16 निजी स्कूलों की बसों की होगी जांच
Updated at : 05 Apr 2017 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

डीसी ने जांच टीम बनाकर 17 बिंदुओं पर दिये जांच के आदेश चाईबासा : उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने जिले के 16 निजी स्कूलों की बसों की जांच का आदेश दिया है. इसके लिए जांच टीम गठित की गयी है. टीम 17 बिंदुओं पर बस की जांच कर डीसी को रिपोर्ट सौंपेगी. छह अप्रैल […]
विज्ञापन
डीसी ने जांच टीम बनाकर 17 बिंदुओं पर दिये जांच के आदेश
चाईबासा : उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने जिले के 16 निजी स्कूलों की बसों की जांच का आदेश दिया है. इसके लिए जांच टीम गठित की गयी है. टीम 17 बिंदुओं पर बस की जांच कर डीसी को रिपोर्ट सौंपेगी. छह अप्रैल की सुबह से जांच पदाधिकारी स्कूल बसों की जांच करेंगे.
स्टॉपिंग प्वाइंट पर अभिभावक नहीं रहने पर बच्चे को वापस लाना होगा स्कूल: बस के स्टॉपिंग प्वाइंट पर अगर अभिभावक या नजदीकी रिश्तेदार नहीं रहेंगे तो, बच्चों को वापस स्कूल लाना होगा. ऐसी स्थिति में डीसी ने बच्चे के अभिभावक को स्कूल में बुलाकर बच्चों को सौंपने का आदेश दिया है.
इन 17 बिंदुओं पर होगी जांच
स्कूल बस के आगे पीछे ‘स्कूल बस’ लिखा होना चाहिए
किराये की बस पर ऑन स्कूल ड्यूटी आगे व पीछे लिखना जरूरी
बस में प्राथमिक उपचार बॉक्स
बस अग्निशमन सिलिंडर
बस में स्कूल का नाम व जरूरी मोबाइल नंबर
बस के दरवाजे में विश्वनसीय लॉक
स्कूल बस में विद्यालय का एक अटेंडेंट होना जरूरी
बस पीला रंग से रंगा हो और चौड़ाई हरा पट्टे से होना चाहिए
स्कूल बस में 12 साल से कम बच्चे हों, तो क्षमता के डेढ़ गुना छात्र बैठेंगे
12 साल के ऊपर के बच्चे होंगे, तो एक व्यक्ति समझा जायेगा
चालक के पास लाइसेंस हो
बस चालक का ड्रेस कोड
चालक के पास स्कूली बच्चों की सूची व संख्या के साथ ब्लड ग्रुप की सूची होनी चाहिए
स्कूल का नामजांच पदाधिकारी
संत जेवियर्स इंगलिश मीडियम स्कूल चक्रधरपुरचक्रधरपुर एसडीओ
कंसेप्ट पब्लिक स्कूल चक्रधरपुरभूमि सुधार उप समाहर्ता
डीपीएस स्कूल चक्रधरपुरकार्यपालक दंडाधिकारी सीकेपी
मधुसूदन पब्लिक स्कूल चक्रधरपुरकार्यपालक दंडाधिकारी सीकेपी
संत जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल चाईबासाचाईबासा एसडीओ
सूरजमल डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासाडीटीओ चाईबासा
पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिरडीटीओ चाईबासा
संत विवेका इंग्लिश स्कूल चाईबासाभूमि सुधार उप समाहर्ता चाईबासा
डीपीसी पब्लिक स्कूल,चाईबासाभूमि सुधार उप समाहर्ता
इस्टीम पब्लिक स्कूल चाईबासाकार्यपालक दंडाधिकारी, चाईबासा
डीएवी पब्लिक स्कूल झींकपानीजिला सहकारिता पदाधिकारी
टुसा सरदार पब्लिक स्कूल चाईबासासहायक निदेशक सामाजिकसुरक्षा कोषांग
डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडीएसडीओ जगन्नाथपुर
संत मेरी स्कूल नोवामुंडीएसडीओ जगन्नाथपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




