5 घंटे बंधक बने अधिकारी

Updated at : 04 Apr 2017 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
5 घंटे बंधक बने अधिकारी

केयू . प्रशासनिक व परीक्षा भवन में ताला जड़ा छात्रवृत्ति को 50 हजार से कम कर 15 हजार रुपये करने का विरोध एआइडीएसओ के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने किया धरना-प्रदर्शन चाईबासा : बीएड के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति में कटौती के विरोध में एआइडीएसओ (ऑल इंडिया डेमोक्रेटिव स्टुडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन) के बैनर तले विद्यार्थियों ने सोमवार को […]

विज्ञापन

केयू . प्रशासनिक व परीक्षा भवन में ताला जड़ा

छात्रवृत्ति को 50 हजार से कम कर 15 हजार रुपये करने का विरोध
एआइडीएसओ के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने किया धरना-प्रदर्शन
चाईबासा : बीएड के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति में कटौती के विरोध में एआइडीएसओ (ऑल इंडिया डेमोक्रेटिव स्टुडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन) के बैनर तले विद्यार्थियों ने सोमवार को कोल्हान विवि में धरना-प्रदर्शन किया. वहीं प्रशासनिक व परीक्षा भवन के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया. इस कारण करीब पांच घंटे (सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे) तक अधिकारी व कर्मचारी बंधक बने रहे. इसमें बहरागोड़ा, चांडिल, जमशेदपुर, चाईबासा के सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए. विद्यार्थियों ने सरकार व विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
छात्रवृत्ति घटने से गरीब बच्चों की बढ़ेगी परेशानी : विद्यार्थियों ने कहा कि झारखंड के कॉलेजों व कॉलेजों में गरीब व पिछड़े परिवार के बच्चे पढ़ाई करते हैं. इन गरीब विद्यार्थियों के लिये छात्रवृत्ति बहुत बड़ा सहारा है.
इसके बगैर राज्य के बहुसंख्यक छात्र-छात्राओं के लिए आगे की पढ़ाई जारी रखना असंभव हो जायेगा. पिछले साल प्रति विद्यार्थी 50 हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाती थी. वहीं इस वर्ष घटाकर 15 हजार रुपये कर दी गयी है. इसपर अविलंब निर्णय लिया जाना चाहिए. पुराने नियम के तहत छात्रवृत्ति देनी चाहिए. मौके पर ऑल इंडिया डीएसओ के कोल्हान प्रभारी कॉमरेड विष्णुदेव गिरि, पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण महतो, सचिव आशारानी पाल, सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष मौसमी मित्रा, पश्चिम सिंहभूम प्रभारी युधिष्ठिर कुमार, कार्तिक महतो, छात्र प्रतिनिधि जीतेंद्र प्रधान, पूजा बानरा, स्मिति साहु, नीलम पाड़ेया, शबनम बिरूली, संगीता खालखो समेत बीएड कॉलेज के विद्यार्थी शामिल थे.
कुलपति से वार्ता के बाद प्रदर्शन खत्म: प्रदर्शन कर रहे बीएड के विद्यार्थी कुलपति से वार्ता करने पर अड़े थे. काफी देर धरना प्रदर्शन चलने के बाद कुलपति अपने चैंबर से बाहर निकले. विद्यार्थियों ने कुलपति को मांगपत्र सौंपकर पुराने नियम से छात्रवृत्ति देने की मांग की. कुलपति डॉ आरपीपी सिंह ने कहा कि राज्य के अन्य विवि की तुलना में केयू में बीएड शुल्क बहुत कम है. छात्रवृत्ति का मामला राज्य सरकार का है. सरकार ही इसपर निर्णय ले सकती है. इसके बाद विद्यार्थियों ने प्रदर्शन खत्म किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola