चार दिनों में काम पूरा नहीं हुआ तो ब्लैक लिस्टेड होंगे एनजीओ
Updated at : 04 Apr 2017 4:49 AM (IST)
विज्ञापन

आइटीडीए व कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में डीसी ने दिया आदेश उपायुक्त ने कुछ को चार व कुछ एनजीओ का एक सप्ताह का दिया मौका वीमेन एंड चिल्ड्रेन सोसाइटी पलामू को उपायुक्त ने किया शो-कॉज चाईबासा : उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने सोमवार को डीसी चैंबर में आइटीडीए व कल्याण विभाग की समीक्षा […]
विज्ञापन
आइटीडीए व कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में डीसी ने दिया आदेश
उपायुक्त ने कुछ को चार व कुछ एनजीओ का एक सप्ताह का दिया मौका
वीमेन एंड चिल्ड्रेन सोसाइटी पलामू को उपायुक्त ने किया शो-कॉज
चाईबासा : उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने सोमवार को डीसी चैंबर में आइटीडीए व कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की. इसमें डीसी ने प्रोटोटाइप योजना में फेज पांच का कार्य पूरा नहीं करने वाले सभी एनजीओ को चार दिनों में कार्य पूरा करने का आदेश दिया. चार दिनों में कार्य पूरा नहीं करने पर सभी एनजीओ को ब्लैक लिस्टेड करने का निर्देश दिया. इसी तरह प्रोटाइप योजना में फेज 6, 7 और 8 का कार्य पूरा करने के लिए डीसी ने सभी एनजीओ को एक सप्ताह का अवसर दिया.
एक सप्ताह में कार्य पूरा नहीं करने वाले एनजीओ को डीसी ने ब्लैक लिस्टेड करने का निर्देश आइटीडीए डायरेक्टर को दिया. विशेष केंद्रीय सहायता योजना का कार्य पूरा नहीं करने वाले वीमेन एंड चिल्ड्रेन सोसाइटी पलामू को डीसी ने शो-कॉज करने का आदेश दिया. छोटानागरा में सोलर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का उपायुक्त ने आदेश दिया. स्कूली बच्चों को साइकिल व छात्रवृत्ति बांटे जाने की डीसी ने समीक्षा की. मौके पर आइटीडीए डायरेक्टर, जिला कल्याण व समाज कल्याण पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.
तीन प्रखंडों में सांस्कृतिक व गोइलकेरा में बनेगा आदिम जनजाति केंद्र : उपायुक्त ने हाटगम्हरिया, आनंदपुर व सोनुवा में सांस्कृतिक केंद्र बनाने का आदेश दिया. वहीं गोइलकेरा में आदिम जनजाति केंद्र बनाने का निर्देश दिया. आवासीय विद्यालय में जेनरेटर, इंवर्टर लगाने का टेंडर शीघ्र करने का आदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




