नोवामुंडी-जगन्नाथपुर मेन रोड : दुर्घटना में बाइक सवार घायल
Updated at : 07 Mar 2017 4:35 AM (IST)
विज्ञापन

नोवामुंडी : नोवामुंडी-जगन्नाथपुर मेन रोड पर सोमवार को रेंगाड़बेड़ा मोड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होने से चोया पुरती (45) गिरकर घायल हो गया. चोया महुदी के मुंडासाही का रहने वाला है. वह जगन्नाथपुर के मालुका गांव से अपने संबंधी के घर से नोवामुंडी लौट रहा था. सूचना मिलते ही नोवामुंडी के एसआइ […]
विज्ञापन
नोवामुंडी : नोवामुंडी-जगन्नाथपुर मेन रोड पर सोमवार को रेंगाड़बेड़ा मोड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होने से चोया पुरती (45) गिरकर
घायल हो गया.
चोया महुदी के मुंडासाही का रहने वाला है. वह जगन्नाथपुर के मालुका गांव से अपने संबंधी के घर से नोवामुंडी लौट रहा था. सूचना मिलते ही नोवामुंडी के एसआइ हारुल खान ने घटनास्थल पर पहुंच कर उसे टिस्को अस्पताल में भरती कराया. चोया को हाथ, मुंह व शरीर में अंदरूनी चोट लगी है. दुर्घटना के बाद वह आधा घंटा तक सड़क पर बेहोश पड़ा रहा. बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में बाइक चला रहा था. हालांकि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




