भुइयां समाज की उपजातियों को एससी का लाभ दिलाने का करेंगे प्रयास

Updated at : 06 Mar 2017 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
भुइयां समाज की उपजातियों को एससी का लाभ दिलाने का करेंगे प्रयास

आनंदपुर : महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लोग आगे बढ़े, इनका विकास हो. इसके लिए सरकार आजादी के बाद से ही इन्हें आरक्षण का लाभ दे रही है. संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर ने अपने जीवन में काफी कष्ट सहा […]

विज्ञापन

आनंदपुर : महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लोग आगे बढ़े, इनका विकास हो. इसके लिए सरकार आजादी के बाद से ही इन्हें आरक्षण का लाभ दे रही है. संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर ने अपने जीवन में काफी कष्ट सहा था, इसलिए संविधान लिखते वक्त उन्होंने इस बात का ख्याल रखा. भुइयां जाति के भू-दस्तावेजों में रही विसंगति आजादी के बाद से ही है.

इस समस्या का समाधान हमें ही करना है. उन्होंने कहा कि भुइयां समाज के प्रतिनिधि मंडल का गठन कर जाति विसंगति की समस्या को मुख्यमंत्री के पास रखा जायेगा. उन्होंने कहा कि भुइयां समाज के प्रतिनिधि मंडल का गठन कर जाति विसंगति की समस्या को मुख्यमंत्री के पास रखा जायेगा. उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि मंडल में वे स्वंय भी उपस्थित रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola