ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप

Updated at : 22 Feb 2017 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप

चाईबासा : ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पहली बार हिस्सा लेने वाली कोल्हान यूनिवर्सिटी टीम को को कांस्य पदक मिला है. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जलंधर (पंजाब) में हुए चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में एबीएम कॉलेज के बीए पार्ट वन के छात्र उज्जवल शर्मा ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया. 25 जनवरी से सात […]

विज्ञापन

चाईबासा : ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पहली बार हिस्सा लेने वाली कोल्हान यूनिवर्सिटी टीम को को कांस्य पदक मिला है. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जलंधर (पंजाब) में हुए चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में एबीएम कॉलेज के बीए पार्ट वन के छात्र उज्जवल शर्मा ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया. 25 जनवरी से सात फरवरी तक चली प्रतियोगिता के 46 से 49 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में उज्जवल को सामना करना पड़ा.

कांस्य पदक जीतकर उज्जवल शर्मा मंगलवार को अपने कोच नीरज बिरुली के साथ कोल्हान विश्वविद्यालय पहुंचा. उन्होंने डीएसडब्ल्यू एके उपाध्याय और कुलपति डॉ आरपीपी सिंह से मुलाकात की. कुलपति ने बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी. कुलपति ने कहा कि इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में कोलहान विश्वविद्यालय के विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर यूनिवर्सिटी का नाम रोशन कर रहे हैं. विभिन्न प्रतिस्पर्धा में सफलता का परचम लहराने वाले विद्यार्थियों के लिए केयू में जल्द सम्मान कार्यक्रम किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola