ड्यूटी के दौरान सुरक्षा कर्मचारी की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2024 8:11 PM
नोवामुंडी : टाटा स्टील की नोवामुंडी माइंस में तैनात एसआइएस सिक्यूरिटी के सुरक्षाकर्मी संजीव कुमार सिंह (50) की रहस्यमय तरीके से मौत हो गयी. घटना बुधवार तड़के पांच बजे की है. बताया गया कि संजीव रात्रि पाली में माइनिंग एरिया में ड्यूटी पर था. अचानक सुबह पांच बजे चिल्लाया.मौके पर दूसरे सुरक्षाकर्मी पहुंचे, तो वह […]
नोवामुंडी : टाटा स्टील की नोवामुंडी माइंस में तैनात एसआइएस सिक्यूरिटी के सुरक्षाकर्मी संजीव कुमार सिंह (50) की रहस्यमय तरीके से मौत हो गयी. घटना बुधवार तड़के पांच बजे की है. बताया गया कि संजीव रात्रि पाली में माइनिंग एरिया में ड्यूटी पर था. अचानक सुबह पांच बजे चिल्लाया.मौके पर दूसरे सुरक्षाकर्मी पहुंचे, तो वह जमीन पर गिरा था. उसे उठाकर टिस्को अस्पताल लाया गया. यहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मृतक बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला था. मामले में नोवामुंडी पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है. शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










