रसोइयों को हटाने की मांग छात्रों ने नहीं खाया एमडीएम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Feb 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन

उर्दू टाउन मवि . मध्याह्न भोजन में कंकड़ और बाल मिलने का आरोप चक्रधरपुर : साफ-सफाई का हवाला देते हुए चक्रधरपुर उर्दू टाउन मध्य विद्यालय के छात्रों ने बुधवार को मध्याह्न भोजन खाने से इनकार कर दिया. साथ ही स्कूल की चारों रसोइयों को हटाने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया. छात्रों का कहना […]
विज्ञापन
उर्दू टाउन मवि . मध्याह्न भोजन में कंकड़ और बाल मिलने का आरोप
चक्रधरपुर : साफ-सफाई का हवाला देते हुए चक्रधरपुर उर्दू टाउन मध्य विद्यालय के छात्रों ने बुधवार को मध्याह्न भोजन खाने से इनकार कर दिया. साथ ही स्कूल की चारों रसोइयों को हटाने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया. छात्रों का कहना था कि रसोइया बच्चों संग मारपीट करते हैं.
इतना ही नहीं भोजन बनाने में साफ-सफाई का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जाता. खाने में रोजाना कंकड़ व बाल मिलता है. इधर, छात्रों के हो-हंगामे की सूचना प्रभारी प्रधानाध्यापक अयूब खान ने बीइइओ तेजिंदर कौर को दी.
जांच को पहुंचे सीआरपी
बीइइओ को सूचना मिलने के बाद उनके आदेश पर सीआरपी नवकिशोर सिंहदेव व मायाधर ज्योतिष स्कूल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. मौके पर छात्र नोरिन निशाद, मुस्कान कमाल, साजिया परवीन, नूसरत खातुन, मुद्दवीर आजम, आशीया परवीन, रोशनी परवीन आदि ने रसोइयाें पर आरोप लगाते हुए कहा कि एमडीएम बनाने में स्वच्छता का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जाता.
बल्कि इसोइयों द्वारा छात्रों संग मारपीट भी की जाती है.
छात्रों की सारी बातें सुनने के बाद सीआरपी श्री सिंहदेव व श्री ज्योतिष ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया, फिर भी छात्र नहीं माने. काफी देर बाद बच्चों को समझाने के बाद उन्होंने भोजन किया. इस दौरान सभी बच्चों ने प्रधानाचार्य को पत्र लिख कर स्वच्छ भोजन देने की मांग की. इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक, अध्यक्ष समेत स्कूल के छात्र मौजूद थे.
आरोप बेबुनियाद : रसोइया
मामले पर विद्यालय की रसोइया शबाना बेगम, आबीदा बेगन, शबाना बेगम एवं शहनाज बेगन ने कहा कि बच्चों द्वारा लगाये गये आरोप बेबुनियाद है. स्कूल के शिक्षकों द्वारा अपने रिश्तेदारों को रसोइया के पद पर बहाल करने के लिए षड़यंत्र रचा जा रहा है. बच्चों को रसोइया के खिलाफ भड़काया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बच्चों के अनुपात में कम सामग्री दी जाती है. एमडीएम का जिम्मा संयोजिका पर होता है, लेकिन संयोजिका रूबी कौशर स्कूल नहीं आती. इस कारण अध्यक्ष मो इम्तीयाज ही एमडीएम चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि बुधवार को 151 बच्चों में मात्र दस किलो चावल, दो किलो दाल, चार किलो आलू दिया गया था. इतने में ही एमडीएम तैयार किया गया था.
अचार मांगा तो कर दी पिटाई : छात्रा
सातवीं की छात्रा फरहीन नाज ने बताया कि रविवार को एमडीएम में खिचड़ी व अचार दिया जा रहा था. मैंने रसोइया से आचार मांगा, तो रसोइया ने मेरी पिटाई कर दी. इतना ही नहीं रसोइया को एक से दो बार एमडीएम मांगा जाता है, तो खाना समाप्त होने की बात कहते हुए बरतन पलट कर दिखा देती है.
जांचोपरांत होगी कार्रवाई: बीइइओ
उर्दू टाउन मवि के एमडीएम को लेकर बच्चों के विरोध की जानकारी मिली. मामले की जांच के लिए सीआरपी भेजे गये है. यह भी शिकायत मिली है कि रसोइयों को हटाने के लिए साजिश की जा रही है. मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.
तेजिंदर कौर, बीइइओ, चक्रधरपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




