आधी रात में नींद खुली, तो साड़ी से फांसी पर लटका मिला बेटा

चाईबासा : जन्म के बाद मां ने अपने जिस आंचल में बच्चे को दुनिया के कष्टों व दुखों से बचाये रखा, बड़े होने पर उसी आंचल के सहारे युवक ने फांसी लगाकर इहलीला समाप्त कर ली. सदर थानांतर्गत पुलहातु बरकंदाज टोली निवासी मांगु मुंडा उर्फ कोंदा (35) ने रविवार की रात डेढ़ बजे घर में […]
चाईबासा : जन्म के बाद मां ने अपने जिस आंचल में बच्चे को दुनिया के कष्टों व दुखों से बचाये रखा, बड़े होने पर उसी आंचल के सहारे युवक ने फांसी लगाकर इहलीला समाप्त कर ली. सदर थानांतर्गत पुलहातु बरकंदाज टोली निवासी मांगु मुंडा उर्फ कोंदा (35) ने रविवार की रात डेढ़ बजे घर में मां की साड़ी से फांसी लगा ली. आधी रात में मां की नींद खुली, तो कलेजे के टुकड़े को फंदे पर लटके देखा. मां ने परिजनों को जगाकर इसकी जानकारी दी. आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा गया. तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




