प सिंहभूम के सात प्रखंडों में डायन प्रताड़ना के सबसे अधिक मामले
Updated at : 24 Jan 2017 5:47 AM (IST)
विज्ञापन

तांतनगर, मंझारी, टोंटो, सोनुवा, हाटगम्हरिया, झींकपानी, जगन्नाथपुर में सबसे अधिक केस डायन बता प्रताड़ित करने तथा डायन हत्या के मामले इन सातों प्रखंडों में सर्वाधिक चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम में डायन कुप्रथा के मामले बार-बार सामने आ रहे हैं. इस कुप्रथा को खत्म करने के लिए व्यापक कार्यक्रम चलाने के लिए जिला प्रशासन की ओर […]
विज्ञापन
तांतनगर, मंझारी, टोंटो, सोनुवा, हाटगम्हरिया, झींकपानी, जगन्नाथपुर में सबसे अधिक केस
डायन बता प्रताड़ित करने तथा डायन हत्या के मामले इन सातों प्रखंडों में सर्वाधिक
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम में डायन कुप्रथा के मामले बार-बार सामने आ रहे हैं. इस कुप्रथा को खत्म करने के लिए व्यापक कार्यक्रम चलाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से 18 प्रखंडों में सर्वे कराया गया था. सर्वे में जिले के सात प्रखंडों में डायन कुप्रथा के सबसे अधिक मामले सामने आये हैं. तांतनगर, मंझारी, टोंटो, सोनुवा, हाटगम्हरिया, झींकपानी, जगन्नाथपुर प्रखंड में डायन प्रताड़ना, डायन के संदेह में हत्या के मामले सबसे अधिक पाये गये हैं. डायन कहकर प्रताड़ित करने तथा डायन के संदेह में हत्या करने के मामले इन सातों प्रखंडों में शेष 11 प्रखंडों से सर्वाधिक है.
सातों प्रखंडों में विशेष रूप से जागरूकता अभियान. तांतनगर, मंझारी, टोंटो, सोनुवा, हाटगम्हरिया, झींकपानी, जगन्नाथपुर में सबसे अधिक डायन प्रताड़ना के केस के बाद इन सातों प्रखंडों में विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से इन प्रखंडों में शिविर लगाकर डायन जैसे अंधविश्वास से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है. नुक्कड़ नाटक व पोस्टर, बैनर के माध्यम से डायन कुप्रथा के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है.
निजी हित साधने लिए भी मढ़ा जाता है डायन का आरोप. निजी हित साधने के लिए भी डायन प्रथा का आरोप मढ़ने का मामला सामने आया है. अपने उपर लगाये गये किसी आरोप से बचने के लिए दूसरे पर डायन होने का प्रचार कर उसे बदनाम करने की बात बार-बार सामने आते रहती है. किसी की जमीन पर कब्जा करने के लिए, उसे गांव से बेदखल करने के लिए भी डायन का आरोप मढ़ने का मामला सामने आते रहता है. बीमारी की इलाज ना कराकर, उसे ओझा-गुनी से दिखाने तथा बीमारी ठीक नहीं होने पर पास के ही किसी औरत पर डायन का आरोप लगने-लगाने की बात सामने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




