बाइक सवार युवकों ने की युवती से पर्स-मोबाइल की छिनतई

चक्रधरपुर : वार्ड-9 चांदमारी न्यून कॉलोनी में अज्ञात दो बाइक सवार युवकों ने एक युवती से पर्स व मोबाइल की छिनतई कर फरार हो गये. जानकारी मुताबिक रविवार शाम करीब सवा आठ बजे न्यू कॉलोनी निवासी सुमन कुमारी अपनी भाभी के साथ बाजार से घर लौट रही थीं. इस दौरान घर से कुछ ही दूरी […]
चक्रधरपुर : वार्ड-9 चांदमारी न्यून कॉलोनी में अज्ञात दो बाइक सवार युवकों ने एक युवती से पर्स व मोबाइल की छिनतई कर फरार हो गये. जानकारी मुताबिक रविवार शाम करीब सवा आठ बजे न्यू कॉलोनी निवासी सुमन कुमारी अपनी भाभी के साथ बाजार से घर लौट रही थीं. इस दौरान घर से कुछ ही दूरी पर दो अज्ञात युवक बाइक से आये और मोबाइल व पर्स छीन कर फरार हो गये. युवती के शोर मचाने पर उसके घर वाले व आसपास के लोग इकट्ठा हो गये, लेकिन तब तक वे लोग भाग निकले. आसपास के युवकों ने अज्ञात बाइक सवारों को खोजने का कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. दोनों युवक ब्लू कलर की बाइक से आये थे. अंधेरा होने के कारण नंबर नहीं देख पाये. समाचार लिखे जाने तक मामला थाना नहीं पहुंचा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




