पूर्व मंत्री वन बिहारी महतो का निधन

Updated at : 22 Jan 2017 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मंत्री वन बिहारी महतो का निधन

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार बिहार सरकार में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री थे आदित्यपुर के दिंदली निवासी पूर्व मंत्री पांच दिन से थे अस्पताल में जमशेदपुर : बिहार सरकार में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री रहे वन बिहारी महताे का शनिवार तड़के टीएमएच में निधन हाे गया. वह आदित्यपुर दिंदली बस्ती में रहते थे. […]

विज्ञापन

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

बिहार सरकार में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री थे
आदित्यपुर के दिंदली निवासी पूर्व मंत्री पांच दिन से थे अस्पताल में
जमशेदपुर : बिहार सरकार में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री रहे वन बिहारी महताे का शनिवार तड़के टीएमएच में निधन हाे गया. वह आदित्यपुर दिंदली बस्ती में रहते थे. उनकी उम्र 94 साल थी. पूर्व मंत्री का जन्म 12 दिसंबर 1923 काे हुआ था. वे अपने पीछे पुत्र सुरेश महताे आैर दाे पुत्रियाें से भरा-पूरा परिवार छाेड़ गये हैं. श्री महतो 1969 में झारखंड पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे और मंत्री बने थे.
सोमवार को भरती कराया गया था
साेमवार काे तबीयत बिगड़ने पर उन्हें टीएमएच में भरती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. पूर्व मंत्री के निधन की खबर मिलते ही काफी संख्या में राजनीतिक दलों के लाेग, समाजसेवी व पुलिस अधिकारी उनके घर पहुंच गये थे. टीएमएच से उनका पार्थिव शरीर घर ले जाया गया. हालांकि झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन सूचना मिलते ही सर्किट हाउस से टीएमएच पहुंच गये थे. उन्होंने वहीं पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की.
पार्वती घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
पूर्व मंत्री की अंतिम यात्रा घर से पार्वती घाट, बिष्टुपुर के लिए आरंभ हुई. पार्वती घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस मौके पर सरायकेला के डीसी घोलप रमेश गोरख एवं एसपी राकेश बंसल ने पुष्प अर्पित किये. इसके बाद उन्हें गार्ड अॉफ अॉनर प्रदान दिया गया. पुत्र सुरेश महताे ने उन्हें मुखाग्नि दी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola