270 करोड़ से चाईबासा शहर होगा जाममुक्त

चाईबासा : चाईबासा शहर को जाममुक्त करने के िलए 270 करोड़ रुपये से रिंग रोड का निर्माण होगा. इसमें 160 करोड़ रिंग रोड और 110 करोड़ रुपये भू-अर्जन पर खर्च किये जायेंगे. रिंग रोड को शहर के एक दर्जन चौक से लिंक किया जायेगा. रिंग रोड का प्लान बुधवार को उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि […]
चाईबासा : चाईबासा शहर को जाममुक्त करने के िलए 270 करोड़ रुपये से रिंग रोड का निर्माण होगा. इसमें 160 करोड़ रिंग रोड और 110 करोड़ रुपये भू-अर्जन पर खर्च किये जायेंगे. रिंग रोड को शहर के एक दर्जन चौक से लिंक किया जायेगा. रिंग रोड का प्लान बुधवार को उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि के समक्ष पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन से प्रस्तुत किया गया. उपायुक्त ने बारीकी से इसका अध्ययन कर कई सुझाव दिये. इसके बाद निर्णय हुआ कि सभी आपत्ति व सुझाव का निराकरण कर नगर विकास विभाग के पास इस प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए भेजा जायेगा. रिंग रोड कृष्णा प्रेस से फायर स्टेशन होते हुए घंटा घर के पीछे जेएमपी चौक होते हुए बनेगा.
मौके पर अपर उपायुक्त जयकिशोर प्रसाद, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण समेत विभिन्न वार्ड के वार्ड सदस्य व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




