स्वदेश निर्मित सामान को अपनाएं लोग : गिलुवा

Updated at : 18 Jan 2017 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
स्वदेश निर्मित सामान को अपनाएं लोग : गिलुवा

गांधी मैदान में आठ दिवसीय स्वदेशी मेला शुरू, सांसद ने किया उदघाटन चाईबासा : गांधी मैदान में लगे स्वदेशी मेला का उद्घाटन मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सिंहभूम सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मेला 17 से 24 जनवरी तक चलेगा. सांसद ने स्वदेशी मेले में देशभर से आकर स्टॉल लगाने वालों […]

विज्ञापन

गांधी मैदान में आठ दिवसीय स्वदेशी मेला शुरू, सांसद ने किया उदघाटन

चाईबासा : गांधी मैदान में लगे स्वदेशी मेला का उद्घाटन मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सिंहभूम सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मेला 17 से 24 जनवरी तक चलेगा. सांसद ने स्वदेशी मेले में देशभर से आकर स्टॉल लगाने वालों का स्वागत किया. उन्होंने कहा लोगों को स्वदेश निर्मित सामान को अपनाना चाहिए. स्वदेशी मेले में मुख्य आकर्षण कश्मीरी वस्त्र, खादी वस्त्र, भदोही की कॉरपेट, सहारनपुर का फर्नीचर सहित अन्य शामिल है.
मेले का उद्देश्य लघु कुटीर व हस्तकरघा को बढ़ावा देना है. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी उर्फ शुरू नंदी, अध्यक्ष मनीष राम, प्रताप कटियार, नारायण पाड़िया, अन्नदा शंकर पाणिग्राही, सचिंद्र कुमार बलिहार, पुतकर हेम्ब्रम आदि मौज्ूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola