बंदगांव. कराइकेला अस्पताल भवन जर्जर, 10 वर्षों में नहीं बन पाया नया भवन

बंदगांव : कराइकेला उप स्वास्थ्य केंद्र काफी पुराना व जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है. स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता व लापरवाही के कारण मंगलवार को दोपहर अस्पताल की दीवार गिरने से मरीज बाल-बाल बच गए. जहां दीवार गिरी, ठीक उसके पास में महिलाओं का प्रसव गृह है. दीवार गिरने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गयी. […]
बंदगांव : कराइकेला उप स्वास्थ्य केंद्र काफी पुराना व जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है. स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता व लापरवाही के कारण मंगलवार को दोपहर अस्पताल की दीवार गिरने से मरीज बाल-बाल बच गए. जहां दीवार गिरी, ठीक उसके पास में महिलाओं का प्रसव गृह है. दीवार गिरने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गयी. घटना की सूचना पाकर बीससूत्री अध्यक्ष हीरालाल खंडाइत तथा कुड़मी समाज के डॉ तुलसी महतो घटना स्थल पहुंचे और मुआयना किया. इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देते हुए शीघ्र ही अस्पताल को स्वास्थ्य भवन में स्थानांतरित करने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




