यही हाल रहा, तो कॉलेज से एनएसएस की दोनों यूनिट बंद होेेगी
Updated at : 16 Jan 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

कोल्हान विश्वविद्यालय के एनएसएस को-ऑर्डिनेटर पर एक कॉलेज ने नजरअंदाज करने का लगाया आरोप, प्रोग्राम ऑफिसर ने कहा जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय में व्यवस्था को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है. घाटशिला कॉलेज में शौचालयों की स्थिति को लेकर प्रो रवि रंजन ने सवाल उठाया था, तो अब एक संबद्धता प्राप्त कॉलेज के एनएसएस प्रोग्राम […]
विज्ञापन
कोल्हान विश्वविद्यालय के एनएसएस को-ऑर्डिनेटर पर एक कॉलेज ने नजरअंदाज करने का लगाया आरोप, प्रोग्राम ऑफिसर ने कहा
जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय में व्यवस्था को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है. घाटशिला कॉलेज में शौचालयों की स्थिति को लेकर प्रो रवि रंजन ने सवाल उठाया था, तो अब एक संबद्धता प्राप्त कॉलेज के एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर ने विश्वविद्यालय के एनएसएस को-ऑर्डिनेटर पर नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए कॉलेज में एनएसएस की संचालित दोनों यूनिटों को बंद करने की चेतावनी दी है.
फंड में कटौती से कॉलेज परेशान.
कॉलेज के एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर ने बताया कि अन्य कॉलेजों की ही तरह विश्वविद्यालय के निर्देश पर उनके कॉलेज में भी विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाता है. बावजूद एनएसएस फंड में कटौती कर उसे आधा कर दिया गया है. कॉलेज में एनएसएस यूनिट द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को विवि के एनएसएस को-ऑर्डिनेटर तरजीह नहीं देते. यही स्थिति रही, तो एनएसएस की दोनों यूनिट बंद कर देंगे. चार कॉलेजों का रोका गया बिल. बताया जाता है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बिल नहीं मिलने के कारण चार कॉलेजों का भुगतान रोक दिया है. इनमें मानगो स्थित जेकेएस कॉलेज, विश्वविद्यालय का पीजी डिपार्टमेंट, एजेके कॉलेज व जीसी जैन कॉलेज चाईबासा शामिल है.
कॉलेज की एक एनएसएस यूनिट द्वारा स्पेशल कैंप का बिल जमा नहीं किया गया है. कॉलेज बिल जमा करे, उसे राशि भुगतान कर दिया जायेगा. बिल दिये बिना भुगतान संभव नहीं है. किसी कॉलेज के फंड में कोई कटौती नहीं की गयी न ही नजरअंदाज किया जा रहा है. आवश्यक कागजात के साथ बिल मिलते ही भुगतान कर दिया जायेगा. बिल के कारण चार कॉलेजों का भुगतान रोका गया है.
डॉ अरविंद पंडित, एनएसएस को-ऑर्डिनेटर, केयू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




