सेंट्रल लाइब्रेरी में होगी क्षेत्रीय भाषा की किताबें

Updated at : 15 Jan 2017 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
सेंट्रल लाइब्रेरी में होगी क्षेत्रीय भाषा की किताबें

केयू . शोधार्थियों के लिए विशेष सुविधाएं कुड़माली लेखक सह शिक्षक खगेश्वर महतोके अलावा अन्य प्रसिद्ध लेखकों की किताबें पढ़ सकेंगे छात्र हो व संताली लेखकों की होंगी किताबें चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्रों को किताबों के लिए इधर-उधर अब भटकना नहीं पड़ेगा. सारी किताबें एक ही लाइब्रेरी में उपलब्ध होगी. इसके लिए विवि […]

विज्ञापन

केयू . शोधार्थियों के लिए विशेष सुविधाएं

कुड़माली लेखक सह शिक्षक खगेश्वर महतोके अलावा अन्य प्रसिद्ध लेखकों की किताबें पढ़ सकेंगे छात्र
हो व संताली लेखकों की होंगी किताबें
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्रों को किताबों के लिए इधर-उधर अब भटकना नहीं पड़ेगा. सारी किताबें एक ही लाइब्रेरी में उपलब्ध होगी. इसके लिए विवि में सेंट्रल लाइब्रेरी का निर्माण शुरू हो गया है. लाइब्रेरी का काम दो माह में पूरा हो जायेगा. यहां पर क्षेत्रिय भाषाओं की किताबें भी उपलब्ध रहेगी. विवि प्रशासन ने किताबों का संग्रह करने के लिए विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है. साथ ही किताबों की खरीदारी के लिये बजट का निर्धारण कर लिया गया है.
लाइब्रेरी में कुड़माली, हो व संथाली भाषा के प्रसिद्ध लेखकों का पुस्तक संग्रहित किया जायेगा. जिसको लेकर कुड़माली के लेखक सह शिक्षक खगेश्वर महतो के अलावा अन्य लेखकों की किताबों का विश्वविद्यालय में संग्रह किया जा रहा है. क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए विवि प्रशासन तमाम काेशिश कर रही है. साथ ही भाषा पर शोध करने वाले छात्रों के लिये भी विशेष सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है.
लैंग्वेज लैब से छात्रों को होगा लाभ. विवि में जल्द ही लैंग्वेज लैब की भी स्थापना की जायेगी. यह लैब पुस्तकालय के साथ ही होगा, जिसमें क्षेत्रीय भाषा के छात्रों को भाषा का महत्व बताया जायेगा. इस दौरान हो, संथाली व कुड़माली भाषा के लेखकों को भी आमंत्रित कर छात्रों को भाषा की विशेषता से अवगत
कराया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola