कंपनियां रेलवे नियमों का पालन सही तरीके से करे
Updated at : 13 Jan 2017 4:16 AM (IST)
विज्ञापन

डीआरएम ने की विभिन्न कंपनियों के साइडिंग मैनेजरों संग बैठक, कहा चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के सभागार में गुरुवार को रेल मंडल के अधिकारियों एवं साइडिंग मैनेजरों की बैठक डीआरएम राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. मौके पर डीआरएम श्री प्रसाद ने सभी कंपनियों के साइडिंग मैनेजरों से रेलवे नियमों का पालन सही तरीके […]
विज्ञापन
डीआरएम ने की विभिन्न कंपनियों के साइडिंग मैनेजरों संग बैठक, कहा
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के सभागार में गुरुवार को रेल मंडल के अधिकारियों एवं साइडिंग मैनेजरों की बैठक डीआरएम राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. मौके पर डीआरएम श्री प्रसाद ने सभी कंपनियों के साइडिंग मैनेजरों से रेलवे नियमों का पालन सही तरीके से करने का आदेश दिया. साइडिंग में डिब्बों को भरने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया, ताकि कम समय पर अधिक डिब्बों को भरा जा सके और माल लदान हो सके. जबकि कई कंपनियों पर साइडिंग मैनेजरों को साइडिंग जमीन का बकाया किराया भुगतान करने का लक्ष्य निर्धारित किया. साथ ही चालू वित्तीय वर्ष पर सभी बकाया साइडिंग किराया का भुगतान करने का आदेश दिया.
वहीं रेल मंडल के सभी साइडिंग पर वे-ब्रिज लगाने काे अनिवार्य बताया. इस दौरान कंपनियों के साइडिंग मैनेजरों ने अपना पक्ष रखा. इस मौके पर कांड्रा के आधुनिक, राजगांगपुर के ओसीएल, झाड़ग्राम के रेश्मि मेटेलिक, बांसपानी की बीआइएल, रायगढ़ की जिंदल पीजेपीडी व गम्हरिया की उषा मार्टिन कंपनी के साइडिंग मैनेजर व अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




